BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यशराज बैनर से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे आमिर के बेटे

by bnnbharat.com
October 21, 2020
in समाचार
यशराज बैनर से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे आमिर के बेटे
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं. वहीं हाल ही में खबर आई थी कि उनके बेटे जुनैद खान भी बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं.

बताया गया था कि नीरज पांडे के प्रोडक्‍शन में बन रही फिल्‍म मलयालम फिल्‍म ‘इश्‍क’ (Ishq) के हिंदी रीमेक से वह डेब्यू करने वाले थे लेकिन ऑडिशन में जुनैद को रिजेक्‍ट कर दिया गया. ऐसे में इस खबर को सुनकर सभी हैरान थे कि आखिर इतने बड़े स्टार के बेटे होने के बावजूद भी जुनैद को फिल्म नहीं मिल रही.

यशराज बैनर में हुई आमिर के बेटे की एंट्री

वहीं अब खबर आ रही है जुनैद को यशराज बैनर के साथ काम करने का एक सुनहरा मौका मिला है. सूत्रों के मुताबिक जुनैद को एक फिल्म के लिए साइन किया गया है जिसे सिद्धार्थ पी मल्होत्रा डायरेक्ट करेंगे. फिल्म में जुनैद एक पत्रकार का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे जो एक ढोंगी बाबा का भंडाफोड़ करेगा.

बता दें कि फिल्म साल 1862 में जादूनाथ जी बृजनाथ जी महाराज के केस के ऊपर एक सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी. वहीं फिल्म में जुनैद के अपॉजिट ‘बंटी और बबली 2’ से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहीं शरवरी वाघ को कास्ट करने की चर्चा हो रही है.

अकसर ये देखा है कि सेलेब्स अपने बच्चों का बॉलीवुड में लॉन्च करने के लिए जी जान लगा देते हैं. लेकिन आमिर खान ने भी अपने बेटे की मदद करने से साफ इनकार कर दिया. बता दें कि जुनैद थिएटर्स में नाटक भी करते हैं. इसके अलावा उन्होंने पीके में बतौर असिस्‍टेंट डायरेक्‍टर काम किया है और जुनैद टीवी शो ‘मास्‍टरमाइंड’ में भी नजर आ चुके हैं.

फिल्म में खासा रोल निभाएंगे आमिर खान

आमिर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (lal singh chaddha) का शूट पूरा किया है. वहीं फिल्म को अगले साल क्रिसमस पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म में आमिर का खास रोल देखने को मिलने वाला है.

बता दें कि यह फिल्म टॉम हैंक्स फॉरेस्ट गम्प की ऑफिशियल हिंदी रिमेक होगी. फिल्म 70 के दशक से शुरू होगी और फिर वर्तमान में खत्म हो जाएगी.

इसमें इमरजेंसी से कारगिल वार तक, पुलवामा आतंकी हमले से उरी हमले तक और सरकार का बदलना ये सभी घटनाएं इस फिल्म का हिस्सा होंगी.

आपको बता दे कि फिल्म में पिछले 5 दशक के बड़े हाईलाइट जो कि सोशल और पॉलिटिकल मामलों से जुड़े हैं वो सभी दिखाए जाएंगे.

https://bnnbharat.com/aditya-expressed/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अब पंडालों में हो सकेगी 45 लोगों की एंट्री

Next Post

आज घोषित होगा पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक का रिजल्ट

Next Post
आज घोषित होगा पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक का रिजल्ट

आज घोषित होगा पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक का रिजल्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d