BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आप और कांग्रेस पार्टी के लोग हिंसा के लिए करते हैं उकसाने का काम: प्रकाश जावड़ेकर

by bnnbharat.com
January 2, 2020
in समाचार
आप और कांग्रेस पार्टी के लोग हिंसा के लिए करते हैं उकसाने का काम: प्रकाश जावड़ेकर

आप और कांग्रेस पार्टी के लोग हिंसा के लिए करते हैं उकसाने का काम: प्रकाश जावड़ेकर

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर भाजपा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहरा दिया है.

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि दिल्ली जैसे शांतिपूर्ण शहर में जो हिंसा हुई उसके लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ज़िम्मेदार है, क्योंकि इन पार्टियों के लोग झूठी जानकारी देकर लोगों को भड़का दिया. दिल्ली हिंसा पर अब ये चुप है.

जावड़ेकर ने आगे कहा कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लोग हिंसा के लिए उकसाने का काम करते हैं.

भाजपा नेता ने बताया कि दिल्ली के जामिया में कांग्रेस के आसिफ खान और आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला पर आरोप है कि उन्होंने जनता को उकसाया है. दिल्ली के सीलमपुर में कांग्रेस के मतीन अहमद और आम आदमी पार्टी के इशराक खान मौजूद थे. जामा मस्जिद में कांग्रेस के महमूद पारचा मौजूद थे. इस हिंसा के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए.

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता जे.पी. अग्रवाल ने भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं पर आगजनी का आरोप लगाने वाले पहले ये बताएं कि भाजपा के कितने नेताओं के खिलाफ रेप के मुकदमें दर्ज हैं. दिल्ली हिंसा मामले में भाजपा के पास जांच का अधिकार है. भाजपा को जांच कराने से मना कौन कर रहा है.

अब भाजपा को लोगों को गुमराह करना बंद कर देना चाहिए. दिल्ली में कच्ची कॉलोनियों को लेकर केजरीवाल सरकार और भाजपा राजनीति कर रहे हैं, जबकि इंदिरा गांधी के समय से ही कांग्रेस इस मुद्दे पर काम कर रही है. आपको बताते जाए कि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर का यह बयान उस समय आया है जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मीडिया शेयरों में गिरावट दर्ज, सेंसेक्स-निफ्टी ऊपर

Next Post

फैक्ट्री में लगी आग, इमारत के ढ़हने से फंसे कई लोग

Next Post
फैक्ट्री में लगी आग, इमारत के ढ़हने से फंसे कई लोग

फैक्ट्री में लगी आग, इमारत के ढ़हने से फंसे कई लोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d