BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

AAP नेता संजय सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज

by bnnbharat.com
January 19, 2021
in समाचार
AAP नेता संजय सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी के (AAP) के नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्हें मौत की धमकी मिली है. उन्होंने इस मामले में पुलिस शिकायत दर्ज की है. पुलिस से की गई शिकायत की कॉपी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए संजय सिंह नेता ने कहा कि वह इस तरह की धमकियों से भयभीत नहीं होंगे. उन्होंने दिल्ली पुलिस से इस मामले पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आग्रह भी किया है.

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत शिकायत दर्ज कर ली है. पुलिस ने एक बयान में कहा, ” सोमवार शाम लगभग 7 बजे, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह से नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में फोन पर उन्हें दी जा रही धमकियों के बारे में शिकायत प्राप्त हुई थी. इस मामले पर संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है.” पुलिस ने बताया कि जल्द से जल्द आरोपी का पता लगा लिया जाएगा.

संजय सिंह को जिंदा जलाकर मारने की मिली धमकी

इस मामले पर अधिक जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा, “उन्हें अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर जिंदा जलाकर मारने की धमकी मिली है.” साथ ही बताया, “अज्ञात व्यक्ति खुद को हिंदू वाहिनी का सदस्य बता रहा है. व्यक्ति ने संजय सिंह से मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला देने की बात कही.”

सभाजीत सिंह ने व्यक्त की कड़ी प्रतिक्रिया

संजय सिंह ने कहा, “मैं ऐसी धमकियों से डरने वाला नहीं हूं. मैं जानता की आवाज को सड़क से सदन तक उठाता रहूंगा.” वहीं, सभाजीत सिंह ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा गरीबों के हक के लिए आवाज उठाती है और हमेशा उठाएगी. उन्होंने कहा कि ऐसी धमकियों से उनका कोई नुकसान नहीं होने वाला.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हेमंत सोरेन ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की

Next Post

घर के बाहर खेल रहे 8 साल के बच्चे पर 5 कुत्तों ने किया हमला, हालत गंभीर

Next Post
घर के बाहर खेल रहे 8 साल के बच्चे पर 5 कुत्तों ने किया हमला, हालत गंभीर

घर के बाहर खेल रहे 8 साल के बच्चे पर 5 कुत्तों ने किया हमला, हालत गंभीर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d