दिल्ली: दिल्ली की ओखला विधानसभा से विधायक और सीएम अरविंद केजरीवाल के करीबी अमानतुल्लाह खान ने एक बार फिर से कवि कुमार विश्वास पर हमला बोला है. अमानतुल्लाह ने इशारों-इशारों में कुमार विश्वास को 500 रुपये का गवैया कहा है, जिसके बाद विधायक को सोशल मीडिया पर खूब गालियां मिल रही हैं.
दरअसल कुमार विश्वास ने असदुद्दीन ओवैसी के सामने ही पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने से आहत होकर एक ट्वीट किया था.
Also Read This : बदनामी के डर से नाबालिग युवती ने फांसी लगाकर दी जान
कुमार ने लिखा था कि एक सांसद के सामने पाक जिंदाबाद बोला जाता है, चुनावी दिल्ली में एक पार्टी के अमानती गुंडे की शह पर एक पढ़ा लिखा जाहिल खुलेआम भारत से असम को काटने की बात करता है, निर्वाचित सांसद राजधानी में गोली मारो चिल्लाते हैं, इस सब से नहीं बल्कि सामने खड़े हजारों की खामोशी से नाराज हूं.

