BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्यसभा में हंगामा करने लगे AAP सांसद संजय सिंह, कंधे पर उठाकर ले गए मार्शल

by bnnbharat.com
September 21, 2020
in समाचार
राज्यसभा में हंगामा करने लगे AAP सांसद संजय सिंह, कंधे पर उठाकर ले गए मार्शल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: राज्यसभा में रविवार को दो कृषि विधेयकों पर चर्चा के दौरान जमकर बवाल हुआ. इस दौरान आम आदमी पार्टी  के ने तो एक अनोखे तरीके से इस विधेयक का विरोध किया. संजय सिंह उप सभापति की कुर्सी के सामने आकर जोर-जोर से ताली पीटने लगे और इस बिल का पुरजोर विरोध करने लगे. ऐसे में उपसभापति को सदन के अंदर मार्शल को बुलाना पड़ा. जिसके बाद मार्शल आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को कंधे पर उठाकर बाहर ले गए. हालांकि, वहां पर मौजूद अन्य नेताओं ने इसका भी विरोध किया और मार्शल ने बाद में संजय सिंह को छोड़ दिया.

आम आदमी पार्टी ने पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो के साथ कैप्शन में आम आदमी पार्टी ने लिखा- ‘भारतीय जनता पार्टी के किसान विरोधी काले कानून के खिलाफ सबसे आगे रहकर पूरे दम के साथ किसानों की आवाज बने सांसद संजय सिंह! सड़क से लेकर संसद तक देश के किसानों की आवाज उठाएंगे! संघर्ष जारी रहेगा! जय किसान!’

इसी तरह ही कुछ इस बिल के ऊपर चर्चा के दौरान टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन भी बिल के विरोध में वेल में पहुंच गए. उन्होंने उपसभापति को रूल बुक दिखाया और नारेबाजी की. फिर उपसभापति के सामने ही रूल बुक को फाड़ दिया. उपसभापति के पास खड़े हुए मार्शल ने उनको उपसभापति के पास से हटाया.

ये 8 विधायक हुए निलंबित

सोमवार को सुबह 9 बजे संसद के उच्च सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति वैंकेया नायडू ने रविवार को हंगामा करने वाले विपक्षी सांसदों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया. सभापति ने हंगामा करने वाले विपक्षी दलों के 8 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है. निलंबित होने वाले सांसदों में डेरेक ओ ब्रायन, संजय सिंह, रिपुन बोरा, नजीर हुसैन, केके रागेश, ए करीम, राजीव साटव और डोला सेन शामिल हैं.

राज्यसभा में आज पेश होने हैं ये अहम बिल

सदन में किसान बिल को लेकर तनाव के माहौल के बीच आज राज्यसभा में राज्यमंत्री राव साहेब दानवे तीसरे किसान बिल द एसेंशिएल कमोडिटीज़ (एमेंडमेंट) बिल, 2020 को पेश करेंगे. इसके साथ ही राज्यसभा में आज 3 अहम बिल आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक 2020, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी कानून संस्थान (संशोधन) विधेयक 2020, बैंकिंग विनियमन (संशोधन) विधेयक 2020 लाए जाएंगे. वहीं, दोनों सदनों में आज भी कृषि विधेयकों को लेकर हंगामे के आसार हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

SSR CASE: कल होगा मौत का खुलासा, CBI और मेडिकल बोर्ड की होगी बैठक

Next Post

Coronavirus update in India: कोरोना संक्रमितों की संख्या में मामूली गिरावट, पिछले 24 घंटे में सामने आए 86961 नए मामले

Next Post
Coronavirus update in India: कोरोना संक्रमितों की संख्या में मामूली गिरावट, पिछले 24 घंटे में सामने आए 86961 नए मामले

Coronavirus update in India: कोरोना संक्रमितों की संख्या में मामूली गिरावट, पिछले 24 घंटे में सामने आए 86961 नए मामले

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d