BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

AAP ने पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ किया प्रदर्शन

by bnnbharat.com
July 2, 2020
in समाचार
AAP ने पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ किया प्रदर्शन
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दामों के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने बुधवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया. आम आदमी पार्टी नेता केंद्र सरकार से पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने की मांग करते हुए सड़क पर उतरे. कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर से बीजेपी दफ्तर तक पैदल मार्च निकालकर विरोध किया और जमकर नारेबाजी की.

बीजेपी दफ्तर के नजदीक प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर रोक लिया, जहां कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर ही केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. प्रदर्शन करने पहुंचे आम आदमी पार्टी नेताओं ने कहा कि कोरोना महामारी की आपदा में भी सरकार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर अपना खजाना भरने में लगी है.

 

दिल्ली सरकार में मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट से लेकर खाद्य सामग्री, फल और सब्जी में महंगाई बढ़ेगी. कोरोना की वजह से लोगों का काम धंधा चौपट है और ऐसे में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ने से गरीब जनता पर मार पड़ रही है.

हालांकि दिल्ली में खुद आम आदमी पार्टी की सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 30% वैट लगाया हुआ है. दिल्ली में वैट कम करने के सवाल पर दिल्ली सरकार के मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम का कहना है कि राज्य सरकारों का रेवेन्यू कोरोना के चलते पहले ही घाटे में है और दिल्ली को केंद्र की ओर से इस संकट के समय मे कोई आर्थिक मदद भी नहीं मिली है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस व पीएसी बल ने की छापेमारी

Next Post

आय से अधिक संपत्ति मामले में युवक गिरफ्तार

Next Post
आय से अधिक संपत्ति मामले में युवक गिरफ्तार

आय से अधिक संपत्ति मामले में युवक गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d