BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आप कार्यकर्ताओं ने चीन और चीन की सेना के खिलाफ किया प्रदर्शन

दिल्ली सरकार की तर्ज पर शहीदों के आश्रित को एक करोड़ की सहायता, मकान और सरकारी नौकरी देने की मांग

by bnnbharat.com
June 20, 2020
in Uncategorized
आप कार्यकर्ताओं ने चीन और चीन की सेना के खिलाफ किया प्रदर्शन

आप कार्यकर्ताओं ने चीन और चीन की सेना के खिलाफ किया प्रदर्शन

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्त्ताओं ने भारत-चीन सीमा के गलवान घाटी में तनावपूर्ण स्थिति के लिए चीन तथा चीनी सेना का विरोध करने के लिए शनिवार को राजधानी रांची में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी.
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने राजधानी रांची में यूनिवर्सिटी गेट से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक कैंडल मार्च निकाला और गलवान घाटी में शहीद हुए झारखंड के दो सपूत गणेश हांसदा और कुंदन ओझा समेत अन्य जवानों को श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर आप के प्रदेश सचिव रंजन कुमार ने बताया कि भारतीय सेना के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज यह शांतिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया. उन्होंने झारखंड सरकार से मांग की है कि दिल्ली सरकार की तर्ज पर शहीदों के आश्रित को एक करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध करायी जाए, साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और मकान उपलब्ध कराया जाए.
आम आदमी पार्टी नेताओं ने यह भी कहा कि इस पूरे प्रकरण में केंद्र सरकार द्वारा पारदर्शी तरीके से पूरी बात नहीं रखी गयी है, पार्टी यह मांग करती है कि सरकार देश की जनता को पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं. कई अन्य संगठनों की ओ से भी अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी और यह कहा गया कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चतरा में बारिश ने बरपाया कहर, आवागमन अवरुद्ध, बाढ़ में फंसी गाड़ियां

Next Post

सीतामढ़ी : बाहर से आए प्रवासियों को गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत मिलेगा रोजगार

Next Post
सीतामढ़ी : बाहर से आए प्रवासियों को गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत मिलेगा रोजगार

सीतामढ़ी : बाहर से आए प्रवासियों को गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत मिलेगा रोजगार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d