मुंबई: महाराष्ट्र सरकार में अब्दुल सत्तार ने राज्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है.
सूत्रों के मुताबिक अब्दुल सत्तार कैबिनेट मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज थे.
अब्दुल सत्तार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुए थे.
अब्दुल सत्तार फिलहाल औरंगाबाद के एक होटल में रुके हुए हैं.

