Agra:- आगरा में अभिषेक बच्चन की फिल्म की शूटिंग पर बुधवार को रोक लगा दी गई. अभिषेक बच्चन, यामी गौतम और निमरत कौर स्टारर फिल्म की शूटिंग आगरा के सर्किट हाउस में चल रही थी. बुधवार को शूटिंग रोक दी गई.
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं की बुधवार को सर्किट हाउस में चल रही शूटिंग सुप्रीम कोर्ट के जज की वीआईपी विजिट के कारण रोकनी पड़ी. एडीएम सिटी डॉ पीके अवस्थी ने बताया कि फिल्म यूनिट को दी गई अनुमति में वीआईपी बुकिंग के दौरान शूटिंग वर्जित है. उसी का हवाला देकर बुधवार को एक दिन के लिए शूटिंग एडीएम प्रोटोकाल ने रुकवाई है . फिल्म निर्माताओं के पास शासन व स्थानीय स्तर से सभी अनुमतियां प्राप्त हैं.

