रांची: राष्ट्रीय युवा शक्ति के द्वारा न्यू मार्केट रातू रोड चलाए जा रहे गरीबों की दुकान आज 12 वां दिन कंटिन्यू सुबह-शाम चलते आ रही है रातू रोड चौक, चूना भट्ठा, मधुकम, मधुकम लायंस क्लब रोड नंबर 5 ,6, पहाड़ी टोला एवं चुटिया में जाकर 1,000 लोगों को एवं जगह-जगह जरूरतमंदों को खाना खिलाया गया.
राष्ट्रीय युवा शक्ति के द्वारा न्यू मार्केट रातू रोड चलाए जा रहे गरीबों की दुकान पर नि:शुल्क भोजन वितरण का आज 12 दिन हो चुका है. बता दें कि प्रतिदिन गरीबों के लिए यहां दो वक्त का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. उत्तम यादव का कहना है कि गरीबों की दुकान पर ऐसे बच्चों का आना और आकर भोजन प्राप्त करता देख हमारी सारी मेहनता कष्ट समाप्त हो जाती है. उन्होंने बताया कि इन बच्चों को खाता देखकर लगता है कि मेरे बच्चों ने भी खाना खा लिया.
Also Read This: BIH BREAKING: हजारीबाग में हुई कोरोना संदिग्ध की मौत
राष्ट्रीय युवा शक्ति का प्रयास है कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे, ना भूखा सोए
शाम के समय में एक टीम न्यू मार्केट पर गरीबों की दुकान पर और दूसरी टीम शहर में जगह-जगह घूमकर जरूरतमंद लोगों के बीच में खाना वितरण करने का काम करते हैं और यह प्रयास लगातार चलता रहेगा जब तक लॉक डाउन खत्म नहीं हो जाती तब तक लोगों की सेवा में पूरा राष्ट्रीय युवा शक्ति परिवार के लोग लगे रहेंगे, जगह-जगह जाकर लोगों की सेवा करते रहेंगे.
Also Read This: उपायुक्त ने दिया 5000 पैकेट सूखा अनाज तैयार करने का निर्देश
सेवा में कार्य लगे हुए सभी साथियों के प्रति भी आभार व्यक्त करता है जो संकट की घड़ी में आकर अपना सहयोग कर रहे हैं
इसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव, दिलीप गुप्ता, प्रकाश तिर्की, प्रशांत बजाज, वीरेंद्र गोप, अशोक श्रीवास्तव, अजय कुमार टुना, अभिषेक बंटी यादव, सुनील कुमार साहू, अशोक पांडे, मोनू विश्वकर्मा, सावन लिंडा, गुड्डू तिर्की, सुजीत सिंह, प्रमोद सिंह, जिमी कुमार, विकास चौधरी, रोशन चौधरी, रंजन माथुर, प्रदीप चौधरी, सुजीत सिंह,सोनू यादव, विजय राय, उमेश साहू, अवधेश कुमार, धीरज कुमार, उमेश मुंडा,सहित दर्जनों लोग शामिल हैं.

