BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

3 महीने में लगभग 218 बच्चों का जन्म, पर एक भी लड़की नहीं, CM ने दिए जांच के आदेश

by bnnbharat.com
July 22, 2019
in Uncategorized
3 महीने में लगभग 218 बच्चों का जन्म, पर एक भी लड़की नहीं, CM ने दिए जांच के आदेश

About 218 children born in 3 months but not a single girl, CM orders order

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां तीन महीने में लगभग 133 गांवों में महिलाओं ने 218 बच्चों को जन्म दिया, जिसमें सभी महिलाओं को 218 बेटे हुए. लेकिन इसमें हैरानी की बात ये रही कि इन बच्चों में एक भी बेटी शामिल नहीं है.

आंकड़ों से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी हैरत में :

बच्चियों के घटते लिंगानुपात की उत्तरकाशी जिले की ये तस्वीर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ समेत तमाम अभियानों पर काली स्याही पोतती दिख रही है. वहीं प्रसव की रिपोर्ट के जरिए सामने आए आंकड़ों से सरकारी महकमे और स्वास्थ्य विभाग के लोग हैरान हो गए. इस मामले में जिला प्रशासन ने जांच के आदेश भी दे दिए हैं.

Also Read This:- प्रेमिका की सगाई होने पर प्रेमी ने आत्महत्या की घटना फेसबुक पर लाईव-स्ट्रीम की

कन्या भ्रूण हत्या का जताया जा रहा शक :

बता दें कि स्वास्थ विभाग के जरिए जारी किए आंकड़ों के मुताबिक उत्तरकाशी में पिछले तीन महीने के दौरान 133 गांव में करीब 218 बच्चों ने जन्म लिया है. सभी लड़के हैं और इनमें कोई भी बेटी पैदा नहीं होने के कारण कन्या भ्रूण हत्या का शक जताया जा रहा है. सरकारी रिपोर्ट में ही बिगड़ते लिंगानुपात की यह स्थिति सामने आने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

सीएम ने दिए जांच के आदेश :

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जांच के आदेश दिए हैं. सरकारी आंकड़ों में इस भयावह स्थिति का खुलासा होने पर हरकत में आए सीएम सिंह रावत ने भी माना कि इस मामले की गहनता से जांच की जाएगी और यह भी आश्वसन दिया कि अगर इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही या आपराधिक गतिविधि पाई जाती है, तो आरोपी के खिलाफ सख्त ,से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रेमिका की सगाई होने पर प्रेमी ने आत्महत्या की घटना फेसबुक पर लाईव-स्ट्रीम की

Next Post

झारखंड की शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने कहा…सदन को चलाने में विपक्ष का सहयोग जरूरी

Next Post
झारखंड की शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने कहा…सदन को चलाने में विपक्ष का सहयोग जरूरी

झारखंड की शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने कहा...सदन को चलाने में विपक्ष का सहयोग जरूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d