BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

27 बोरियों में करीब 4 क्विंटल अफीम का डोडा बरामद, जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे तस्कर

by bnnbharat.com
April 2, 2021
in समाचार
27 बोरियों में करीब 4 क्विंटल अफीम का डोडा बरामद, जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे तस्कर
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा:- चतरा जिले में सदर थाना पुलिस ने इलाके में सक्रिय अफीम तस्करों के विरुद्ध आज एक बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस की टीम ने थाना क्षेत्र के लूटु गांव में छापा मारकर करीब 4 क्विंटल अफीम का डोडा बरामद किया है. 27 अलग-अलग छोटे-बड़े प्लास्टिक के बोरो में बंद कर तस्कर डोडा की तस्करी की योजना बना रहे थे. हालांकि छापामारी अभियान के दौरान मौके पर मौजूद सभी तस्कर जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव के गोपाल गंझू, भाकुर गंझू और चैता गंझु के घर में तस्करी के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर डोडा का भंडारण किया गया है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ की सैट और सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर गांव में छापा मारा गया. छापामारी अभियान के दौरान ही तीनों तस्करों के घरों से 27 अलग-अलग बोरों में पैक अफीम का डोडा बरामद किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि फरार तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर थाना प्रभारी के द्वारा छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. तस्करों को इलाके में किसी भी सूरत में पांव पसारने की इजाजत नहीं दी जाएगी, अभियान निरंतर जारी रहेगा. अभियान में थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक लव कुमार के अलावे सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डीएसपी ट्रैफिक के नेतृत्व में चला सघन मास्क चेकिंग अभियान

Next Post

नगर परिषद का फुटपाथ दुकानदारों पर टूटा कहर

Next Post
नगर परिषद का फुटपाथ दुकानदारों पर टूटा कहर

नगर परिषद का फुटपाथ दुकानदारों पर टूटा कहर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d