रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर प्रथम चरण से ही लगातार जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण कर रहा है जो अनलॉक फेज वन में भी जारी रहेगा. अभाविप रांची महानगर मंत्री कुमार दुर्गेश ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का यह लक्ष्य है कि कोई भी जरूरतमंद परिजन भूखा ना रहे.
गौरतलब है कि विगत लॉकडाउन के प्रथम चरण से ही परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वयं भोजन बनाकर रांची के विभिन्न क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच भोजन, राशन एवं नवजात शिशु के लिए दूध का वितरण किया जा रहा है.
अभाविप के प्रांत कार्यालय लालपुर स्थित आहार केंद्र से प्रतिदिन दोपहर एक बजे से दो बजे तक 135000 परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया गया. साथ ही नवजात शिशु को अभी तक 2345 लीटर दूध का वितरण किया गया है.
मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन, प्रांत संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पंकज कुमार, प्रांत कार्यालय मंत्री अनिकेत अमन, प्रांत सह मंत्री मोनू शुक्ला, रांची जिला संगठन मंत्री प्रताप सिंह, महानगर मंत्री कुमार दुर्गेश, सह मंत्री अनिकेत, प्रेम प्रतीक, अमीषा कुमारी, बरखा कुजूर, नीरज कुमार, सौरभ साहू, सोनू, राहुल लकड़ा, कृष्णा प्रसाद गोंड, रोहित कुमार, नंदराज कुमार इत्यादि कार्यकर्ता लगातार समाज में अपनी सेवा दे रहे हैं.

