BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अभाविप रांची महानगर ने रांची विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर दिया सांकेतिक धरना

by bnnbharat.com
August 24, 2020
in समाचार
अभाविप रांची महानगर ने रांची विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर दिया सांकेतिक धरना
Share on FacebookShare on Twitter

रांची विश्वविद्यालय चांसलर पोर्टल की खामियों को ठीक करें अन्यथा उग्र आंदोलन: अभाविप

रांची: आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर के द्वारा रांची विश्वविद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना रांची विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर दिया.
सांकेतिक धरना के क्रम में रांची
अभाविप के प्रतिनिधि मंडल ने रांची विश्वविद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से प्रति कुलपति डॉ कामिनी कुमार को अवगत कराया.
अभाविप रांची के प्रतिनिधिमंडल ने चांसलर पोर्टल के संदर्भ में कहा कि आज छात्रों को वेबसाइट खोलने एवं एक फॉर्म भरने में लगभग 1 से 2 घंटे का समय लग रहा है,ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं के पास टेक्नोलॉजी की कमी होने के कारण अधिकतर छात्र छात्राएं फॉर्म भरने से वंचित हो रहे हैं,
नामांकन फॉर्म भरने के पश्चात पेमेंट संबंधित दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है. दुर्भाग्यवश अगर विद्यार्थी किसी भी प्रकार की गलत जानकारी भरता है तो उसे सुधारने का विकल्प नहीं दिया जा रहा है. मेरिट लिस्ट बनाने में भी काफी गड़बड़ी हो रही है.
ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन फॉर्म भरने का भी प्रबंध विश्वविद्यालय को करना चाहिए,जिससे कि जो छात्र ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए,वैसे छात्र ऑफलाइन के मदद से अपना नामांकन का आवेदन कर सके.

वार्ता के क्रम में प्रति कुलपति डॉ कामिनी कुमार ने कहा कि चांसलर पोर्टल में व्याप्त समस्याओं का जल्द निवारण कर लिया जाएगा,परंतु चांसलर पोर्टल राजभवन से नियंत्रित है विश्वविद्यालय इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकता.
इस पर अभाविप के प्रतिनिधि मंडल ने विश्वविद्यालय से यह मांग की है कि रांची विश्वविद्यालय अविलंब इन सारी समस्याओं का निवारण जल्द करें, अन्यथा छात्र हित में अभाविप उग्र आंदोलन को बाध्य होगी, रांची विश्वविद्यालय को भी दूसरे विश्वविद्यालयों के तर्ज पर अपने पोर्टल के माध्यम से छात्रों का नामांकन लेनी चाहिए, अभी तक सांसे पोर्टल के माध्यम से 10 से 15% आवेदन आया है चांसलर पोर्टल के चलते विश्वविद्यालय की स्वायत्तता समाप्त हो गई है, रांची विश्वविद्यालय अपनी स्वायत्तता बरकरार रखें, चांसलर पोर्टल में व्याप्त समस्याओं को लेकर छात्रों में संशय की स्थिति बनी हुई है, जिससे कि वे आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान हैं, इसके लिए विश्वविद्यालय अपने ही माध्यम से नामांकन ले, झारखंड की सरकार को भी इसमें आगे आकर छात्र हित में चांसलर पोर्टल हटाकर, रांची विश्वविद्यालय को अपने स्तर पर नामांकन लेने की स्वीकृति प्रदान करनी चाहिए.

मौके पर अभाविप प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख विशाल सिंह, रांची विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष नीरज कुमार, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रणव गुप्ता, अभाविप रांची महानगर सह मंत्री रोमा तिर्की, अनिकेत सिंह, श्याम वर्मा, प्रेम प्रतीक,रितेश, रवि, आदित्य ,सचिन, शुभम पुरोहित, इत्यादि उपस्थित हुए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खबर का असर: वेंडर मार्केट खुलने का रास्ता हुआ साफ, 26 अगस्त से फिर से गुलजार होगा

Next Post

लातेहार, साहेबगंज, गोड्डा और गिरिडीह में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ( AHTU) के गठन संबंधी प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

Next Post
मानव व्यापार (घर-परिवार-02)

लातेहार, साहेबगंज, गोड्डा और गिरिडीह में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ( AHTU) के गठन संबंधी प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d