रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रदेश कार्यसमिति बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई. बैठक में अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास, क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन की विशेष उपस्थित रही. बैठक का शुभारंभ प्रदेश मंत्री ने सबका परिचय कर किया. बैठक में प्रस्ताविक प्रदेश संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला ने विषय प्रवेश कर बैठक बिंदुओं को सबके सामने रखा.
बैठक में वैश्विक महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों का आकलन व विश्लेषण किया गया.
बैठक में सर्वसम्मति से वैश्विक महामारी को देखते हुए अभाविप ने आपने प्रस्तावित सभी कार्यक्रम को रद्द किया गया.
झारखंड प्रदेश के आगामी प्रदेस कार्यकारिणी बैठक/ समीक्षा योजना बैठक(15-17 मई कन्हैया स्थान, साहेबगंज) प्रदेश अभ्यास वर्ग (15-18 जून गिरीडीह) को वैश्विक महामारी के प्रकोप को ध्यान में रख कर अगले तिथि तक स्थगित किया जा रहा है. परिषद का ऐसा मत है कि लॉक डाउन के बाद बड़ी संख्या में छात्रों, मज़दूरों एवं किसानों के सहयोग हेतु बड़ी संख्या में श्रम, सहयोगऔर संसाधन की आवश्यकता पड़ेगी. उस वक्त परिषद अपना नागरिक धर्म का पालन करते हुए आगे आकर अपना सब कार्य को स्थगित कर सिर्फ जनसेवा को संबल देने हेतु अपने सम्पूर्ण कार्यकर्ता को जनसेवा में लगाने की योजना की है.
बैठक में यह निर्णय किया गया कि राज्य प्रशासन व स्थानीय प्रशासन को अभाविप अपने सम्पूर्ण शक्ति व कार्यकर्ता को संक्रमण में राहत सेवा में लगा सकती है. साथ ही परिषद कार्यकर्ताओं को जनसेवा हेतु अपने स्तर से जहां भी आवश्यकता पड़े किसी भी कार्य में लगाने के लिए अपील करती है.
बैठक शैक्षणिक /परीक्षाओं से सम्बंधित वैकल्पिक मार्ग हेतु शिक्षाविद् से परामर्श के बाद महामहिम राज्यपाल, CM, VC, मंत्रीयों व निर्देशकों आदि को सुझाव पत्र अविलंब सौंपने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में राष्ट्रीय मंत्री विनीता इंदीवर, प्रांत प्रमुख डॉ. श्रवण सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद सदस्य डॉ. पंकज कुमार, दिव्या पाठक, बबन बैठा, विनीत पांडेय, शैलेंद्र गगराई, संजय मेहता, प्रदेश सह मंत्री मनोज सोरेन, स्नेहा गुप्ता, बप्पन घोष, नवलेश सिंह, विशाल सिंह, कुमार गौरव, कार्यालय मंत्री अमन अनिकेत आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

