BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ACB ने घूस लेते एएसआई को किया गिरफ्तार

by bnnbharat.com
September 24, 2020
in समाचार
घूस लेते रंगे हाथ धराया एएसआई अरूण कुमार वर्मा
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, एसीबी पलामू की टीम ने गुरुवार को हुसैनाबाद थाना केसहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार को  6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मुकदमे में नाम हटाने के लिए एसीबी रिश्वत ले रहा था. एसीबी का इस वर्ष का यह 12वां ट्रैप केस है. गिरफ्तारी के बाद एएसआई को हुसैनाबाद से मेदिनीनगर ले जाया गया है.

एसीबी पलामू के पुलिस अधीक्षक ने ने बताया कि हुसैनाबाद के संडा गौरेया निवासी आशीष कुमार यादव उर्फ कपिल के पिता लाल मोहन यादव ने हुसैनाबाद थाना में मारपीट का मामला दर्ज कराया था. 

हुसैनाबाद थाना कांड संख्या (170/2020) में ननकू यादव एवं अन्य पर मामला दर्ज किया गया है. ननकू यादव के द्वारा भी कपिल के परिजनों के खिलाफ कांड संख्या (171/2020) के तहत मामला दर्ज कराया गया है.

इस मुकदमे में हुसैनाबाद थाना में कार्यरत एएसआई संतोष कुमार को अनुसंधानकर्ता बनाया गया है.  पीड़ित ने अपने केस के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए एएसआई संतोष कुमार से मुलाकात की. इस दौरान संतोष कुमार ने कहा कि उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज है.

आठ हजार रूपये देने पर तुम्हारा नाम हटा देंगे. इसके साथ ही उसके विपक्षी पार्टी को गिरफ्तार कर लेंगे. वादी ने कहा कि सेकेंड पार्टी ने उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया है, तो एएसआई ने धमकी दी कि ज्यादा बोलने पर उसे ही थाने में बंद कर देंगे.

पीड़ित के आवेदन का सत्यापन करने के बाद मामले को सही पाया गया. सत्यापन के क्रम में एएसआई द्वारा छह हजार रूपये की मांग की गयी. गिरफ्तार एएसआई संतोष कुमार के खिलाफ 23 सितंबर 2020 को कांड संख्या 12/2020 दर्ज किया गया. आरोपी एएसआई धनबाद जिले के बलियारपुर थाना के करमाटांड़ का निवासी है. गिरफ्तार करने के बाद आरोपी एएसआई को मेदिनीनगर लाया गया है.

हुसैनाबाद के संडा गौरेया निवासी वादी आशीष कुमार यादव उर्फ कपिल के पिता लाल मोहन यादव ने हुसैनाबाद थाना में मारपीट का मामला दर्ज कराया था. इस मुकदमे में हुसैनाबाद थाना में कार्यरत सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार को अनुसंधानकर्ता बनाया गया था. सत्यापन के क्रम में एएसआई द्वारा 6 हजार रूपये की मांग की गयी.

वादी 6 हजार रूपये देने को तैयार हो गया. वादी के लिखित आवेदन और सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर एएसआई संतोष कुमार के खिलाफ 23 सितंबर 2020 कांड संख्या 12/2020 दर्ज किया गया. धावादल का गठन कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. इसी क्रम में गुरूवार को एएसआई को 6 हजार रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली में खत्म हो रहा है दूसरे चरण का पीक: CM केजरीवाल

Next Post

बैंक मोड़, पुराना बाजार, मटकुरिया में शुरू होगी कोरोना जांच

Next Post
रांची में 14 स्थानों पर चलाया जा रहा है ‘मास टेस्टिंग ड्राइव’

बैंक मोड़, पुराना बाजार, मटकुरिया में शुरू होगी कोरोना जांच

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d