पलामू : पलामू के चैनपुर थाना के मुंशी को को 2000 रुपये रिश्वत लेते पलामू एसीबी टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया . गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के साथ एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है. अभियुक्त के खिलाफ चैनपुर निवासी मुन्ना कुमार ने रिश्वत मांगने से संबंधित शिकायत एसीबी से की थी. एसीबी की टीम ने शिकायत की जांच करने के बाद अभियुक्त के खिलाफ जाल बिछाया और उसे रंगे हाथ रिश्वत की राशि लेते गिरफ्तार किया. अभियुक्त ने हेलमेट नहीं पहनने को लेकर शिकायतकर्ता की बाइक को थाना ले गये थे. इसके बाद सारे कागजात दिखाने के बाद भी रिश्वत के रूप में दो हजार रुपये की मांग की थी.

