गिरिडीह. गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के थोथो पंचायत के मुखिया सलीम अंसारी को एक पेयवर्स ब्लाक के सप्लाई करने वाले से 15 हजार रुपए रिश्वत लेते ए सीबी की धनबाद टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है . सड़क निर्माण में प्रयुक्त होने वाले इस पेयवर्स ब्लाक के भुगतान के एवज में मुखिया रिश्वत की मांग कर रहा था.मुखिया को गिरफ्तार कर टीम धनबाद ले गई है.

