रांची: निगरानी द्वारा नगर निगम रांची एवं धनबाद नगर निगम कार्यालय में हुई छापेमारी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद समीर उरांव ने कहा कि एसीबी निदेशक पार्टी कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं.
Also Read This : बंधु तिर्की का आज कांग्रेस भवन में स्वागत
वह मुख्यमंत्री के इशारे पर केवल भाजपा से चुनकर आये मेयर कार्यालय एवं निगम में ही छापेमारी करवा रहे हैं. उन्होंने देवघर के लिये यह आदेश क्यों नहीं दिया.
निदेशक की यह कार्रवाई पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है. उरांव ने कहा कि सरकारें आती जाती रहती हैं, परंतु पदाधिकारियों को राजनीति का मोहरा बनने से बचना चाहिये.

