रांची: हेमंत सरकार दुर्भावनाओं से ग्रसित होकर निर्णय ले रही है. यह बयान भाजपा के प्रदेश महामंत्री विधायक अनंत ओझा ने रांची धनबाद निगम में हुई छापामारी पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कही.
उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों को रोक कर कल्याणकारी योजनाएं बंद कर रही है. यह छापेमारी भाजपा शासित निगमों में करना सरकार की मंशा को जाहिर करता है.
उन्होंने कहा कि भाजपा हेमंत सरकार की मंशा को सफल नहीं होने देगी. पार्टी सदन से सड़क तक ऐसे कृत्यों का कड़ा विरोध करेगी.

