BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केसीसी का लाभ देने में तेजी लाएं अधिकारी व बैंक प्रबंधक : उपायुक्त

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति की बैठक

by bnnbharat.com
June 27, 2020
in Uncategorized
केसीसी का लाभ देने में तेजी लाएं अधिकारी व बैंक प्रबंधक : उपायुक्त

केसीसी का लाभ देने में तेजी लाएं अधिकारी व बैंक प्रबंधक : उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

मेदिनीनगर : पलामू उपायुक्त डॉ.शांतनु कुमार अग्रहरि की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आज पलामू जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति की बैठक हुई. बैठक में आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत बैंकों द्वारा प्रदर्शन, अबतक की प्रगति की विशेष समीक्षा की गई. साथ ही गति के साथ कार्य करने की चर्चा हुई. उपायुक्त ने आत्मविश्वास बढ़ाते हुए समय के साथ कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने
किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उसमें तेजी लाने का सख्त निदेश दिया। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड से वंचित लाभुकों को 15 जुलाई तक केसीसी से शत प्रतिशत अच्छादित करने का निदेश दिया। निर्धारित अवधि तक अच्छादित नहीं किये जाने पर संबंधित अधिकारी व बैंक खुद जिम्मेदार होंगे.
उन्होंने कहा कि सभी बैंक शाखा आवेदन को लक्ष्य बनाकर कार्यो में तेजी लाते हुए लाभुकों को केसीसी का लाभ दें। कोई भी बैंक केसीसी देने में शिथिल रवैया नहीं अपनायें। बैठक में 2019-20 में बैंकों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। वही 2020-21 के लिए चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई.
उपायुक्त ने प्रधानमंत्री किसान में से केसीसी से वंचित लाभुकों को केसीसी से आच्छादित करने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया. कहा कि पीएम किसान योजना के अंतर्गत लैंडहोल्डिंग के आधार पर ऐसे किसानों की सूची तैयार करें, जिन्हें केसीसी ऋण का लाभ नहीं मिला है। केसीसी से वंचित किसानों का पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र प्राप्त कर उसे संबंधित बैंकों में जमा कराएं ताकि किसानों को केसीसी का लाभ दिया जा सके। उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को पीएम किसान के लाभुकों को 10 दिनों के भीतर केसीसी का लाभ देने का निर्देश दिया.
उपायुक्त ने जिला मत्स्य पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी मछली पालकोंध्मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड से आच्छादित करने संबंधित कार्यो में तेजी लाते हुए मछली पालक किसानों से आवेदन पत्र प्राप्त कर बैंक को भेजते केसीसी का लाभ पहुंचाएंय
उपायुक्त ने जिला गव्य विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी पशुपालन क्षेत्र से जुड़े लाभुक कृषकों को भी केसीसी का लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्राप्त कर उसे संबंधित बैंकों में भेजें, ताकि केसीसी के लाभ से वंचित पशुपालकों को इसका लाभ दिया जा सके। उन्होंने डेयरी मालिकों एवं दुग्ध के कारोबार से जुड़े लाभुक कृषकों को शीघ्र सूची तैयार कर केसीसी का लाभ देने की दिशा में तेजी से कार्य करें.
जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक को एमएसएमई के अंतर्गत जिले में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़े यूनिट का लिस्ट बनाकर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को विस्तारित करने से संबंधित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के साथ बैठक करें और उनके उघोग को विस्तारित करने की संभावनाओं पर चर्चा करें और इन लाभुकों की सूची तैयार करें, जिन्हें पीएमईजीपी के अंतर्गत तत्काल ऋण दिया जा सके, ताकि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को विस्तारित किया जा सके.
उपायुक्त ने पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि के अंतर्गत पथ विक्रेताओं को चिन्हित कर ऋण उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देश दिया कि जून 2020 के अंत तक चिन्हित लाभुकों की सूची फाइनल करें, ताकि उन्हें लाभ दिया जा सके। उपायुक्त ने सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020 के लिए सभी शाखाओं को लक्ष्य के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने का भी सख्त निर्देश दिया।
बैठक में नाबार्ड के डीडीएम ने अवगत कराया कि पलामू जिले में डेयरी व गोटरी को विकसित करने की कार्य योजना तैयार की गयी है। साथ ही जिले के चार प्रखंडों के विकास के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत कार्य करने की योजना है.
पांकी विधायक कुशवाहा डॉ. शशि भूषण मेहता ने कहा कि पांकी विधानसभा क्षेत्र में अवस्थित बैंकों के शाखा प्रबंधक समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि लाभुकों को लाभ दिये जाने की दिशा में तेजी लाई जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लाॅटरी सिस्टम के माध्यम से लाभुकों को दिया गया पीएम आवास का लाभ

Next Post

चाईबासा मेंं ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने को लेकर बैठक, नयी यातायात व्यवस्था जल्द होगी शुरू

Next Post
चाईबासा मेंं ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने को लेकर बैठक, नयी यातायात व्यवस्था जल्द होगी शुरू

चाईबासा मेंं ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने को लेकर बैठक, नयी यातायात व्यवस्था जल्द होगी शुरू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d