BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को दिया गया स्वीकृति पत्र

by bnnbharat.com
July 20, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

हाई स्कूल के शिक्षकों को बांटा गया नियुक्ति प्रमाण पत्र

गरीबों को घर देकर गृह प्रवेश कराना खुशी की बात-डॉ. नीरा

विगत वर्ष पूर्व मेरा आवास भी नहीं था, इसलिये हो रही है अधिक खुशी-उपायुक्त

कोडरमा: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण कार्यक्रम के अंतर्गत कोडरमा जिला में लाभुकों को स्वीकृति पत्र वितरण समारोह सह एक दिवसीय उन्मुखीकरण तथा उच्च विद्यालय शिक्षकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा शहर के शिव वाटिका में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार की शिक्षा मंत्री तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आवास बोर्ड के अध्यक्ष सह बरकट्ठा विधायक प्रो. जानकी यादव, बरही विधायक मनोज यादव, उपायुक्त घोलप रमेश गोरख तथा जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता मौजूद थीं।

शिक्षक को नियुक्ति पत्र देती शिक्षा मंत्री

कार्यक्रम की शुरुआत सर्व प्रथम दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव ने अपने संबोधन में सबसे पहले लाभुकों को बधाई दी और कहा कि 2022 तक हर व्यक्ति के सर पर छत होगा। उन्होंने कहा कि गरीबों का घर देकर उनका गृह प्रवेश कराना सबसे बड़ी खुशी होती है। उन्होने लाभार्थियों से अनुरोध करते हुए कहा कि आप किसी भी प्रकार से बिचौलियों के चक्कर में ना पडें। वे आपको गलत तरीके से भ्रमित करेंगे पर आप उनकी चाल में मत फंसना।

वहीं आवास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. जानकी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जो सपना है उसे पूरा करने के लिए हमलोंगो ने एक छोटी सी पहल की है जिससे कि सारे गरीब और जरूरतमंदों के सर पर छत आ जाए। वहीं उपायुक्त श्री रमेश ने कहा कि आज आवास के लाभुकों को स्वीकृति पत्र देते हुए बड़ा हर्ष महसूस हो रहा है क्योंकि आज से विगत कुछ वर्ष पहले तक मेरे पास भी आवास नहीं था और जब दूसरों को प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास मिलता था और उन्हें जो खुशी का अनुभव होता था उसे मैं बखूबी समझता हूं।

सम्बोधित करते उपायुक्त

उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने दायित्व को समझे और उसका अच्छे से निर्वहन करें। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि यह बड़ा गौरव भरा क्षण है जहां एक ओर हम गरीबों को आवास देने के लिए खड़े हैं वहीं दूसरी ओर देश के निर्माण में अहम योगदान रखने वाले शिक्षकों को आज नियुक्ति पत्र देकर बहुत ही खुशी महसूस हो रही है।

इस अवसर पर डीडीसी आलोक त्रिपाठी, बीडीओ मिथिलेश चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी शिव नारायण शाह, जयनगर प्रमुख जयप्रकाश राम, भाजपा के जिला महामंत्री शिवेंद्र नारायण सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी व अजय पाण्डेय, नरेन्द्र सिंह, देवनारायन मोदी, विजय यादव, जुही दास गुप्ता, बैजनाथ यादव, सुनीति सेठ, रेखा भदानी, सबीता देवी, विजय राम, छट्ठू पंडित, किशोर पंडित, आदि उपस्थित थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की हुई बैठक

Next Post

एसीबी ने कार्यपालक अभियंता को दबोचा

Next Post

एसीबी ने कार्यपालक अभियंता को दबोचा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d