धनबाद .धनबाद जिले के बीसीसीएल के मुनीडीह प्रोजेक्ट के 16 नंबर सीम में मंगलवार रात साइड फॉल होने से ठेका विजय यादव( 43) की मौत हो गयी.घटना में ठेका मजदूर निर्मल गोराई गंभीर रूप से जख्मी हो गया.विजय यादव केंदुआ का रहने वाला था.जबकि निर्मल गोराई मुनीडीह के निवासी हैं.द्वितीय पाली में काम के दौरान दुर्घटना हुई. हादसे के बाद विजय यादव और निर्मल गोराई को तत्काल सेंट्रल अस्पताल पहुंचाया गया.जहां विजय यादव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

