BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रधानाध्यापक और शिक्षिका की सूझबूझ से टला हादसा, कई बच्चों की बची जान

by bnnbharat.com
February 11, 2020
in Uncategorized
प्रधानाध्यापक और शिक्षिका की सूझबूझ से टला हादसा, कई बच्चों की बची जान

प्रधानाध्यापक और शिक्षिका की सूझबूझ से टला हादसा, कई बच्चों की बची जान

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार (मोतिहारी): बिहार के मोतिहारी जिले के कोटवा प्रखंड के नवादा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शरारती तत्वों ने एक बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की है, जिससे कई बच्चों की जान खतरे में पड़ सकती थी. हालांकि प्रधानाध्यापक और शिक्षिका की सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया. दरअसल, बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए अपराधियों ने स्कूल के चापाकल और खाना बनाने के लिए रखे गए चावल में जहर मिला दिया.

हालांकि संयोग रहा कि प्रधानाध्यापक और शिक्षिका की सूझबूझ के चलते कोई बड़ी घटना नहीं हो सकी. स्कूल में शिक्षकों और बच्चों के पहुंचने के बाद शिक्षकों की नजर परिसर में बिखरे नीले पदार्थ पर गई. इसके बाद एक शिक्षिका ने चापाकल से पानी मुंह में डाला तो झाग निकलने लगा. स्कूल परिसर में फैल रहे जहर की सूचना प्रधानाध्यापक ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कोटवा थाना पुलिस को दी.

सूचना मिलने के बाद कोटवा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. स्कूल के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने बताया कि रात के वक्त किसी बड़े हादसे को अंजाम देने के लिए अपराधियों ने चापाकल और स्कूल में बनने वाले मध्याह्न भोजन के चावल में जहर मिलाया है. फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है और इस घटना को अंजाम देने वालों का पता लगा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स में 450 अंक की उछाल

Next Post

ICC करेगी महिला T-20 वर्ल्ड कप में नई तकनीक का इस्तेमाल

Next Post
ICC करेगी महिला T-20 वर्ल्ड कप में नई तकनीक का इस्तेमाल

ICC करेगी महिला T-20 वर्ल्ड कप में नई तकनीक का इस्तेमाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d