BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक कोरोना संक्रमण से मरने वाले व्यक्ति की डेड बॉडी के अंतिम संस्कार से खतरा नहीं

by bnnbharat.com
August 21, 2020
in समाचार
बिहार में पिछले 24 घंटे में 568 और कोरोना मरीज हुए ठीक, सूबे में रिकवरी रेट 65.41 प्रतिशत
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: कोरोना संक्रमण को लेकर सिविल सर्जन डॉ0 विजय कुमार द्वारा जानकारी दी गयी है कि कोरोना संक्रमण से मृत्यु के पश्चात शव के अंतिम संस्कार से वायरस नहीं फैलता है. चूंकि कोविड-19 एक नई बीमारी है और वैज्ञानिकों के पास फिलहाल इसकी सीमित समझ है इसलिए महामारी से संबंधित जो भी जानकारी प्राप्त हो रही है उसी के आधार पर गाईडलाईन तैयार की जाती है. वर्तमान में प्रायः ऐसा देखा जाता है कि कोरोना संक्रमण से मृत्यु के पश्चात परिजनों द्वारा शव लेने में डर एवं शव के अंतिम संस्कार को लेकर कई तरह की समस्याएँ उत्पन्न होती रहती है, जबकि अगर डेडबॉडी को इलेक्ट्रिक मशीन, लकड़ी या सीएनजी से जलाया जाता है तो जलते समय आग की तापमान 800 से 1000 डिग्री सेल्सियस होगा, ऐसे में कोई भी वायरस जीवित नहीं रहेगा. इसके अलावा अगर डेडबॉडी को दफनाने की जगह और पीने के पानी के स्त्रोत में 30 मीटर या उससे अधिक की दूरी है तो डेडबॉडी को दफनाने पर कोई खतरा नहीं होगा. इसके अलावा सिविल सर्जन द्वारा जानकारी दी गयी कि कोरोना संक्रमित मरीज के द्वारा खाँसने या छींकने पर उनके ड्रॉपलेट्स के सम्पर्क में आने पर कोरोना संक्रमण के प्रसार का खतरा बना रहता है परन्तु किसी कोरोना संक्रमित मरीज के मृत्यु हो जाने के पश्चात उसके शव के अंतिम संस्कार करने से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा नहीं है. इसलिए लोग स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों का उपयोग करते हुए निर्भिक होकर कोरोना संक्रमित व्यक्ति के शव का अंतिम संस्कार कर सकते हैं.

अंत्योष्टि या दफन करने से संबंधित गाईडलाइन….

अंतिम संस्कार की जगह को और कब्रिस्तान को संवेदनशील जगह मानें. भीड़ को जमा ना होने दें, ताकि कोरोना वायरस के खतरे को कम रखा जा सके. परिवार के अनुरोध पर मेडिकल स्टाफ के लोग अंतिम दर्शन के लिए मृतक का चेहरा प्लास्टिक बैग खोलकर दिखा सकते हैं, पर इसके लिए भी सारी सावधानियाँ बरती जाएं. अंतिम संस्कार से जुड़ीं सिर्फ उन्हीं धार्मिक क्रियाओं की अनुमति होगी जिनमें शव को छुआ न जाता हो. शव को नहलाने, चूमने, गले लगाने या उसके करीब जाने की अनुमति नहीं होगी. शव दहन से उठने वाली राख से कोई खतरा नहीं है. अंतिम क्रियाओं के लिए मानव-भस्म को एकत्र करने में कोई खतरा नहीं है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सिंगल विंडो सिस्टम पोर्टल तथा जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न

Next Post

विघ्नहर्ता गणेश चतुर्थी कल, तैयारियां पूरी

Next Post
दंगल अभिनेता इस गणेश चतुर्थी पर सुरक्षा और वायरस के उन्मूलन के लिए करते हैं प्रार्थना

विघ्नहर्ता गणेश चतुर्थी कल, तैयारियां पूरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d