जावेद अख्तर
गोड्डा: महागामा अनुमंडल क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक हनवारा में इन दिनों पैसा लेने में खाता धारकों को काफी परेशानी हो रही है. जिस कारण पैसा लेने के लिए हाहाकार मचा हुआ है. बैंक कर्मचारी के मनमानी रवैये से खाता धारकों के बीच काफी आक्रोश देखा गया.
वहीं स्टेट बैंक हनवारा के खाता धारक विजय पासवान, गुलशन, रूपा देवी, वसीलन, अंजुम आरा, गुलजार, अस्फाक, मकूनी, मसीना खातून के बावजूद दर्जनों खाताधारकों ने बताया कि हमलोग बैंक खुलने के बाद विधिवत रूप से बैंक काउन्टर पर कतारबद्ध लाइन में खडे रहते हैं. उसके बाद बैंक कर्मचारी द्वारा कुछ देर तक पैसा भी वितरण किया जाता है. दो घण्टे लाइन में खड़े रहने के बाद बैंक कर्मचारी द्वारा बोला जाता है कि पैसा समाप्त हो गया है. यही कहकर बैंक काउन्टर की खिडकी बंद कर दिया जाता है.
महिला खाता खाताधारकों का कहना है कि बैंक में गिने चुने खाताधारकों को पैसे का भुगतान किया जाता है. वहीं महिला खाताधारकों ने दुःख दर्द सुनाते हुए मीडिया को बताया कि हमलोग घर में छोटे छोटे मासूम बच्चे को छोड़कर एवं रोगियों को छोड़कर पैसा निकालने के लिए बैंक पहुंचते हैं. इसके बाद भी शाम में बग़ैर पैसा लिए खाली हाथ घर वापस लौटना पड़ता है. बैंक से संबंधित किसी भी प्रकार का कार्य निपटाने के लिए खाता धारकों को शाखा प्रबंधक के चेम्बर में हुजूम लगाना पड़ता है. फिर भी काम होना मुश्किल हो जाता है. वहीं बैंक में किसी भी कार्य के लिए ड्राफ्ट बनाने में मुश्किल का सामना करना पड़ता है. फिर भी नहीं बनता है. जिस कारण दूसरे बैंक का चक्कर लगाना पड़ता है.

