BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

होल्डिंग टैक्स के बड़े बकायेदारों का अकाउंट होगा फ्रीज- कार्यपालक पदाधिकारी

by bnnbharat.com
February 17, 2021
in समाचार
होल्डिंग टैक्स के बड़े बकायेदारों का अकाउंट होगा फ्रीज- कार्यपालक पदाधिकारी
Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो:- कार्यपालक पदाधिकारी  विवेक सुमन की अध्यक्षता में चास नगर निगम के सभागार में नगर निगम के नगर प्रबंधको के साथ राजस्व वसूली को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. उक्त बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी   विवेक सुमन के द्वारा निर्देश दिया गया कि होल्डिंग टैक्स का भुगतान नहीं करने वाले नागरिकों को झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उनके द्वारा कहा गया कि जो भी उपभोक्ता अपना जलकर समय से जमा नहीं कर रहे हैं उनका कनेक्शन काटते हुए जुर्माना वसूला जाएगा तथा सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई भी की जाएगी. उन्होंने कहा कि जो दुकान बिना ट्रेड लाइसेंस लिए संचालित कर रहे हैं उन सभी दुकानों को सील कर दिया जाएगा एवं होस्टल, मैरिज हॉल, बैंक्विट हॉल एवं लॉज, जो अभी तक नगर निगम कार्यालय से पंजीकरण नहीं करवाए हैं वह जल्द से जल्द पंजीकरण करवा ले अन्यथा उनसे जुर्माना वसूला जाएगा.

कार्यपालक पदाधिकारी   विवेक सुमन के द्वारा चास नगर निगम में टैक्स वसूली करने वाले एजेंसी पब्लिकेशन को सख्त निर्देश दिया गया कि  होल्डिंग टैक्स के बड़े बकायेदारों को नोटिस भेजा जाए तथा नोटिस भेजने के उपरांत भी अगर  टैक्स जमा नहीं होता है तो संबंधित  बकायेदार का बैंक एकाउंट फ़्रीज़ कर दिया जाएगा . उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 12-02-2021 को कुल 17 बकायेदारों को नोटिस भेजा गया हैं. साथ ही बताया कि टैक्स का भुगतान किसी भी कार्यालय दिवस पर सुबह 10ः00 बजे से संध्या 05ः00 तक चास नगर निगम कार्यालय के समीप जन सुविधा केंद्र में भुगतान किया जा सकता है, जबकि नागरिकों की सुविधा हेतु टैक्स का भुगतान उनके निकटतम जोनल कार्यालय में सुबह 09ः00 बजे से 12ः00 बजे तक किया जा सकता हैं.

समीक्षात्मक बैठक में नगर प्रबंधक विकास रंजन, अनुश्रवण पदाधिकारी कपिस्वर सिंह, प्रवीण कुमार, मनीष हाजरा , ओमप्रकाश दूबे के साथ कार्यालय कर्मी उपस्थित थे.      

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सब्जी व दलहन की खेती से सालाना लगभग 2 लाख रुपए की कर रहे आमदनी

Next Post

उपायुक्त ने किया कोविड-19 प्रतिरोधी टीका लेने की अपील

Next Post
झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 99686, 258 नये मरीज मिले आज 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई मौत

उपायुक्त ने किया कोविड-19 प्रतिरोधी टीका लेने की अपील

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d