गुमला: गुमला व्यवहार न्यायालय के जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने आज हत्या के पुराने मामले में सुनवाई करते हुए एक आरोपी को आजीवन कारावास और बीस हजार जुर्माने की सजा सुनाई.
जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर दो साल अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा भुगतने का आदेश दिया है.

