रवि सिंह,
गोरखपुर: गोला तहसील क्षेत्र के ब्लॉक गोला थाना गगहा क्षेत्र के पोखरी गांव में बीते रविवार के दिन जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया था, जिसमें अरविंद दुबे की पत्नी हेमलता दुबे पुत्र हर्ष दुबे की हत्या कर दी गई थी. जिसमें नामजद आठ आरोपियों को गगहा पुलिस गिरफ्तार कर लिया था.
जिसमें से एक अपराधी मनोज चंद पुत्र स्वर्गीय चंद्र दीप चंद निवासी पोखरी गांव फरार चल रहे थे, जिसे गगहा थाना अध्यक्ष राज प्रकाश सिंह अपनी पूरी टीम के साथ पकड़ी तिराहे से आज सुबह 7:30 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया हैं.
थानाध्यक्ष का कहना है कि एक और वांछित अपराधी की तलाशी की जा रही है. गिरफ्तार हुए मनोज चंद्र को अरविंद दुबे की तहरीर के आधार पर दर्ज मुकदमा 600, 2020 धारा 147,148 ,149 ,302 ,504,506 आईं पी सी में जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है. फ
रार चल रहे एक और नामजद अपराधी को गगहा पुलिस जल्द से जल्द छानबीन करके गिरफ्तार करेगी.

