यूपी: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में तेजाब फेंकने के आरोप में तीन बहनों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई है. गोंडा जिले में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया है. इसके बाद आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है.
आरोपी आशीष कुमार उर्फ छोटू को पुलिस और एसओजी की टीम ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के दाहिने पैर में एक गोली लगी. पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा और कारतूस भी बरामद किया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पीड़िता के बयान में आरोपी आशीष कुमार का नाम सामने आया था.

