BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निर्वस्त्र कर पिटाई का आरोप, वीडियो वायरल

by bnnbharat.com
July 21, 2020
in Uncategorized
निर्वस्त्र कर पिटाई का आरोप, वीडियो वायरल

निर्वस्त्र कर पिटाई का आरोप, वीडियो वायरल

Share on FacebookShare on Twitter

कर्नाटक: कर्नाटक के एक गांव में जातिवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक अनुसूचित जाति के युवक की इस वजह से पिटाई कर दी क्योंकी उसने एक युवक की मोटरसाइकिल को छू लिया था. पीड़ित युवक का आरोप है कि उसकी इस बात को लेकर निर्वस्त्र कर पिटाई की गई. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है.

अनुसूचित जाति के एक युवक को नग्न कर मारपीट करने की घटना विजयपुरा जिले में तालिकोटि के समीप मिनाजगी गांव में घटी. पीड़ित युवक काशीनाथ तलवाड़ को पीटा गया. हमले का वीडियो वायरल होने पर शिकायत दर्ज कराई गई जिसमें दावा किया गया है कि गांव की दो लड़कियों के साथ छेड़खानी करने को लेकर पिटाई की गई है. जिले के एसपी अनुपम अग्रवाल ने कहा कि दो लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है और दोनों पक्षों के द्वारा की शिकायत की जांच की जा रही है.

वायरल वीडियो में लोगों के एक समूह को पीड़ित युवक की पैंट उतारते और डंडे से पिटाई करते देखा जा सकता है. पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इस घटना पर अलग-अलग राय सामने आई है. पीड़ित युवक के पिता ने दर्ज कराई गई शिकायत में यह दावा किया है कि दूसरी जाति के व्यक्ति की मोटरसाइकिल छूने की वजह से उसके बेटे की पिटाई की गई.

हमलावरों ने जवाबी शिकायत में आरोप लगाया है कि नजदीक के तालाब में पानी लेने के लिए गई दो लड़कियों के साथ युवक ने शारीरिक छेड़खानी की थी. लड़कियों के शोर मचाने पर समीप खड़े दो युवकों ने उसको पकड़ लिया और मुख्य सड़क पर लाकर उसकी पिटाई की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 37,148 नए मामले, 587 की मौत

Next Post

शेयर बाजार खुला जोरदार उछाल के साथ, सेंसेक्स में 414 अंकों की बढ़त

Next Post
शेयर बाजार खुला जोरदार उछाल के साथ, सेंसेक्स में 414 अंकों की बढ़त

शेयर बाजार खुला जोरदार उछाल के साथ, सेंसेक्स में 414 अंकों की बढ़त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d