BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बच्चे की हत्या के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, 2 गिरफ्तार

by bnnbharat.com
November 5, 2020
in समाचार
टोल प्लाजा कर्मियों पर मारपीट का आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी: एक बच्चे को गला घोंटकर मारने और फिर उसे पेड़ से लटकाने के आरोपी 26 वर्षीय युवक को बरेली में पीड़ित परिवार ने मार डाला. अपराध करने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और स्थानीय पुलिस ने उसके बारे में जानकारी देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की थी. पुलिस ने आरोपी के पोस्टर भी कई जगहों पर लगाए थे.

हालांकि, बच्चे के परिजनों ने आरोपी प्रेमपाल को बुधवार की शाम को पकड़ लिया और पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसे डंडों और ईंटों से पीट-पीटकर मार डाला. हमले के बाद प्रेमपाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवान ने संवाददाताओं से कहा, “4 साल के लड़के का यौन उत्पीड़न करने और उसकी हत्या करने के मामले में प्रेमपाल की तलाश जारी थी, उसे बुधवार को ओन्ला क्षेत्र में कुछ लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला. हमने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और दोनों लड़के के रिश्तेदार हैं. दो आरोपियों और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.”

पुलिस के मुताबिक प्रेमपाल बरेली जिले के ओन्ला में छिपा हुआ था. बता दें कि खेलने के लिए बाहर निकला 4 साल का बच्चा 13 जुलाई को लापता हो गया था. उसे आखिरी बार प्रेमपाल के साथ खेलते देखा गया था, जो एक दिन पहले ही परिवार के कुछ रिश्तेदारों के साथ उनके घर आया था.

शुरू में परिवार को लगा कि प्रेमपाल ने फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण कर लिया है. लेकिन कुछ घंटे बाद उन्हें गांव के बाहर एक पेड़ पर बच्चे का शव लटका मिला. पोस्टमार्टम जांच में यौन शोषण की पुष्टि हुई और प्रेमपाल लापता हो गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपहरण, धमकी और हत्या करने के लिए करें संपर्क, जानें इन ‘सेवाओं’ के रेट चार्ट

Next Post

यूपी को डाटा सेंटर का हब बनाना चाहती है योगी सरकार

Next Post
प्रतिदिन की जा रही 15 हजार कोविड सैंपलों की जांच: योगी

यूपी को डाटा सेंटर का हब बनाना चाहती है योगी सरकार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d