रांचीः राजधानी रांची के पौश इलाके अशोक नगर में हुए डबल मर्डर की मिस्ट्री अब तक सुलझ नहीं पा रही है. वजह यह है कि डबल मर्डर के आरोपी लोकेश चौधरी पुलिस के सवालों का जवाब नहीं दे पा रहा है.
सूत्रों के अनुसार अरगोड़ा पुलिस रिमांड में लेकर उससे पूछताछ कर रही है, लेकिन वह जवाब नहीं दे रहा है. बताते चलें कि छह मार्च 2019 को रांची के अशोक नगर में स्थित साधना न्यूज के कार्यालय में दो सगे भाइयों हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल की हत्या कर दी गई थी.
अग्रवाल बंधु हत्याकांड में शामिल पांच में से तीन लोग अभी जेल में हैं. हत्या के दो दिन बाद पुलिस ने लोकेश चौधरी के ड्राइवर शंकर को गिरफ्तार किया था. फिर बॉडीगार्ड सुनील सिंह को भी गिरफ्तार किया था. एक अन्य बॉडीगार्ड धर्मेंद्र तिवारी ने कोर्ट में सरेंडर किया था. दोनों बॉडीगार्ड ने खुलासा किया था कि पैसे को लेकर दोनों भाई की हत्या लोकेश चौधरी और एमके सिंह ने की थी.

