रांची:- खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के पोरोमाईल घटी में 10 अप्रैल को एक महिला की हत्या कर दी गयी थी. महिला की पहचार लाटु नाग के रूप में की गयी थी. इस मामले में गोला नाग द्वारा आज थाना में आत्मसमर्पण कर दिया गया और घटना में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकार की.
अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह शादी शुदा है, लेकिन मृतका लाटु नाग द्वारा अपनी पुत्री के साथ अवैध संबंध बताकर इनके गांव घर एवं रिश्तेदारों के बीच अफवाह फैलाने के कारण विक्षुब्ध होकर योजना के तहत लाटु नाग को तोड़ांग पोरोमाईल घाटी के जंगल में ले गया और वह पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून लगा पत्थर भी बरामद कर लिया है.

