BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस को देखकर छत से कूदा अपहरण का आरोपित, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत

by bnnbharat.com
April 11, 2021
in समाचार
पुलिस को देखकर छत से कूदा अपहरण का आरोपित, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत
Share on FacebookShare on Twitter

रवि सिंह ब्यूरो चीफ

गोरखपुर:- कोतवाली थाना अंतर्गत छोटे काजीपुर निवासी मोहम्मद कैफ 17 वर्षीय नाबालिक लड़की के अपरहण में  आरोपित पुलिस को देख छत से कूदा बिजली के तार में लटका मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम. नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपित की तलाश में पुलिस ने रविवार की दोपहर में कोतवाली इलाके के छोटेकाजी में उसके दोस्त के घर दबिश दी तो वह पुलिस से बचने के लिए घर की पहली मंजिल से कूद गया. घर के सामने से जा रही बिजली के तार की चपेट में आने से झुलस गया. गंभीर हाल में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया. मौत की खबर सामने आने के बाद एहतियातन इलाके में फोर्स लगा दी गई है. उधर, मृतक के घरवालों ने पुलिस पर धक्का देने का आरोप लगाया है. एसएसपी ने एसपी सिटी को मामले की जांच सौंप दी है.

कोतवाली इलाके के छोटेकाजीपुर निवासी मोहम्मद कैफ सहित दस लोगों के ऊपर नौ अप्रैल को 17 साल की नाबालिग लड़की के अपहरण सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था. इस मामले में मोहम्मद कैफ मुख्य आरोपित था. कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर किशोरी के पिता ने बताया था कि नौ अप्रैल को मेरी बेटी लापता हो गई थी. जब मैने छानबीन की तो पता चला कि मो कैफ ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बेटी का अपहरण किया है. मैने इसकी उलहना उसके घरवालों को दी. इससे नाराज होकर कैफ के भाई सैफ शेख अपने साथी माहसिन सैम फरहान शेख नासिर शाहरुख शेख जमीर अहमद रेहान समीर सैफ के साथ मेरे घर चढ़कर पथराव शुरू कर दिया.परिवार के लोगों ने घर में छिपकर जान बचाई. कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. कैफ की तलाश में रविवार को कोतवाली थाने की एक टीम उसके दोस्त के घर दबिश देने गई थी. पता चला कि मो. कैफ दोस्त के घर पर ही लड़की के साथ मौजूद है. पुलिसवालों के मुताबिक उसे पकड़ने की कोशिश की गई  तो वह पुलिस से बचने के लिए छत से कूद गया और घर के सामने से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रुप से झुलस गया. अपहृत किशोरी को मुक्त कराने के बाद पुलिस ने गंभीर रुप से झुलसे आरोपित को जिला अस्पताल पहुंचाया. वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई. दोपहर में मेडिकल कालेज पहुंचे एसएसपी ने कैफ के परिवारीजनों से घटना की जानकारी ली और एसपी सिटी को पूरे मामले की जांच सौंप दी है.हत्‍या की दी थी धमकी किशोरी के पिता का कहना था कि पुलिस से शिकायत करने पर आरोपितों ने बेटी की हत्या कर लाश फेंक देने की धमकी दी. तहरीर के आधार पर बलवा छेड़खानी मारपीट व अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस ने मोहम्मद कैफ व अन्य आरोपितों की तलाश शुरू कर दी थी.सीओ कोतवाली वीपी सिंह ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे सूचना मिली कि मोहम्मद कैफ ने अपहृत किशोरी को छोटेकाजीपुर में रहने वाले अपने एक दोस्त के घर में छिपाया है. सूचना के आधार पर पुलिस पहुंची. दारोगा व सिपाहियों को देखकर आरोपित भागने के लिए छत से कूद गया. बगल से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने के बाद सड़क पर गिर गया. अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया गया है. आरोपित मेडिकल कालेज में भर्ती है.

मोहम्मद कैफ के घरवालों ने कैफ की मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार बताया है. उन्होंने दबिश देने गई टीम पर मोहम्मद कैफ को छत से धक्का देने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पुलिस ने कैफ को पकड़ लिया था. पकड़ने के बाद छत से धक्का दिया है. हालांकि पुलिसवालों ने इस आरोप को एक सिरे से खारिज कर दिया है. पुलिसवालों के मुताबिक एक अन्य लड़की के अपहरण के आरोप में पहले भी वह जेल जा चुका था.गोरखपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया नाबालिग लड़की के अपहरण सहित अन्य मामलों में मोहम्मद कैफ पर नौ अप्रैल को केस दर्ज हुआ था. उसकी तलाश में पुलिस टीम गई थी जब उसे पता चला कि पुलिस आई है तो वह कूद कर भागने लगा जिसमें यह घटना हो गई. इसमें पुलिस की कोई गलती है या नहीं इसकी जांच एसपी सिटी से कराई जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सपा ने ज्योतिबा फुले की 194वीं जयंती मनायी

Next Post

बीजेपी नेता बृजेश सिंह की हत्या का एसएसपी ने किया खुलासा

Next Post
बीजेपी नेता बृजेश सिंह की हत्या का एसएसपी ने किया खुलासा

बीजेपी नेता बृजेश सिंह की हत्या का एसएसपी ने किया खुलासा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d