BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रोहतक में 5 लोगों की हत्या करने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

by bnnbharat.com
February 14, 2021
in समाचार
रोहतक में 5 लोगों की हत्या करने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: हरियाणा के रोहतक में पांच लोगों की हत्या का आरोपी सुखवेंद्र को दिल्ली में समयपुर बादली इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के कब्जे से पिस्टल, पांच कारतूस और वारदात में इस्तेमाल कार जब्त कर ली है. पुलिस ने मामले की जानकारी रोहतक पुलिस को दी. जो दिल्ली आकर सुखवेंद्र सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर ले गई.

गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रोहतक में हुई वारदात के बाद दिल्ली पुलिस को भी आरोपी के बारे में पता लगाने का जिम्मा सौंप रखा था. ह्यूमन सोर्स की मदद से उसके बारे में जानकारी लेने की कोशिश की जा रही थी. समयपुर बादली एसएचओ आशीष दुबे के निर्देशन में पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी.

पुलिस टीम ने इलाके में एक कार को संदिग्ध हालत में देखा था. जिसके चालक को जब कार को रोकने के लिए कहा तो चालक वहां से भागने की कोशिश करने लगा. जिसको काफी मशक्कत के बाद काबू कर लिया. उस समय पुलिस वालों को भी नहीं पता था कि पकड़ा गया आरोपी कितना बड़ा अपराध कर खुला घूम रहा है.

पुलिस टीम ने उसकी कार की तलाशी ली तो पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए. पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई. जब उसे थाने लेकर पुलिस आई, वहां सुखवेंद्र को देखकर सब भौचक्के रह गए.

बता दें कि शुरूआत में आरोपी सुखवेंद्र ने पुलिस को धोखा देने की कोशिश भी की थी, लेकिन बाद में उसने वारदात के बारे में मान ही लिया. इस पूरे मामले की जानकारी तुरंत आला अधिकारियों की दी गई, जो तुरंत मौके पर पहुंचे. रोहतक पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि वह एक्ससर्विस मैन है.

एनआईएस पटियाला से एक साल का कोर्स करने के बाद जाट कॉलेज रोहतक में वह रेसलिंग कोच बन गया था. वह अपनी शादीशुदा जिंदगी से काफी परेशान था. पत्नी से अलग रहना चाहता था.

बता दें कि रोहतक के एक कुश्ती अखाड़े में शुक्रवार का शाम मको पांच लोगों की हत्या कर दी गई. कई लोग घायल हुए थे. मृतकों में तीन कुश्ती कोच और एक महिला पहलवान शामिल थे. वारदात का सही कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है. घटना में मारी गई महिला पहलवान यूपी के मथुरा की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उत्तराखंड हादसा: सुरंग से मिले 3 और शव, जिंदगी बचाने की जंग जारी

Next Post

IND VRS ENG: मुश्किल में इंग्लैंड, भारत ने 16 रन पर दोनों ओपनर्स को लौटाया

Next Post
सीरीज जीतने न्यूजीलैंड में उतरेगा भारत

IND VRS ENG: मुश्किल में इंग्लैंड, भारत ने 16 रन पर दोनों ओपनर्स को लौटाया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d