BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

दुष्कर्म व मारपीट का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार

by bnnbharat.com
December 19, 2019
in Uncategorized
दुष्कर्म व मारपीट का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार

दुष्कर्म व मारपीट का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार

Share on FacebookShare on Twitter

जारी(गुमला): थाना क्षेत्र की एक महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और मारपीट करने का आरोपी विकास तिग्गा बुधवार को पुलिस की हिरासत से हथकड़ी समेत फरार हो गया. पिछले 14 माह से ढूंढ रही पुलिस ने उसे मंगलवार को ही उसके पैतृक गांव छत्तीसगढ़ के जीव क्लारू से गिरफ्तार किया था. बुधवार को उसे पूछताछ के लिए रायडीह प्रखंड स्थित डीएसपी क्वार्टर लाया जा रहा था. वहां से उसे कोर्ट में पेश किया जाना था. जारी थाना के एएसआई अवध बिहारी सिंह, सैप के दो जवान और दो चौकीदार उसकी सुरक्षा में तैनात थे. रायडीह में गाड़ी चालक और सैप का एक जवान डीएसपी क्वार्टर की ओर गया. एएसआई गाड़ी की आगे की सीट पर बैठे रहे, जबकि दोनों चौकीदार और एक सैप जवान इधर-उधर टहलने लगे. तभी आरोपी विकास मौका पाकर हथकड़ी समेत भाग निकला.

शादी का झांसा देकर 6 साल महिला के साथ रहा था

महिला को पति ने छोड़ दिया था. इसके बाद विकास शादी का झांसा देकर करीब छह साल उसके साथ रहा. इसी दौरान विकास को एक अन्य युवती से प्यार हो गया. वह महिला को छोड़कर उसके साथ रहने लगा. महिला ने पिछले साल अक्टूबर में छत्तीसगढ़ के मनोरा थाना में केस दर्ज कराया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शराब की बिक्री पर रोक, दुकानें सील

Next Post

दुमका पहुंचे मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बीजेपी उम्मीदवार गजाधर सिंह के लिए जनता से मांगे वोट

Next Post
दुमका पहुंचे मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बीजेपी उम्मीदवार गजाधर सिंह के लिए जनता से मांगे वोट

दुमका पहुंचे मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बीजेपी उम्मीदवार गजाधर सिंह के लिए जनता से मांगे वोट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d