रांची:- पटना के स्वर्ण व्यवसायी से करोड़ों के आभूषण के साथ 1 करोड़ 46 लाख नगद की लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को सीजीएम कोर्ट में पेश की गई. इसके बाद दोनों आरोपियों को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया. इस दौरान लूटे गए जेवरात और नगद राशि के साथ वाहन को भी कोर्ट के समक्ष पेश किया गया. कोडरमा पुलिस द्वारा हाई अलर्ट जारी करने के बाद बीते रविवार को दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी सिकिदरी घाटी से हुई थी. घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के नाम धीरज कुमार और राहुल यादव हैं.

