BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार

by bnnbharat.com
March 21, 2021
in समाचार
यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुरः परसुडीह थाना क्षेत्र से गायब युवती को बिहार पुलिस ने जमुई से ही बरामद कर लिया है. साथ ही युवती का यौन शोषण करने का आरोपी मुन्ना शुक्ला को भी गिरफ्तार किया गया है. आरोपी यौन शोषण के बाद युवती की तस्करी करना चाहता था. युवती ने परसुडीह ग्वाला पट्टी में रहने वाली अपनी मालकिन सिमरन कौर को फोन पर मामले की जानकारी दी. सिमरन कौर ने शनिवार को परसुडीह थाना में मुन्ना शुक्ला के खिलाफ युवती का यौन शोषण करने और तस्करी करने का केस दर्ज करवाया है. परसुडीह पुलिस जमुई के लिए रवाना हो गई है. सोमवार तक दोनों को लेकर पुलिस शहर आ सकती है.

केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने युवती का मोबाइल नंबर ट्रेस किया. लोकेशन जमुई में मिला. जमुई पुलिस से संपर्क किया गया. वहां की पुलिस ने युवती को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. युवती सिमरन कौर के घर में काम करती थी. दिसंबर में वह मुन्ना शुक्ला के साथ बिहार चली गई. जहां उसका यौन शोषण किया जाने लगा. शनिवार को युवती ने सिमरन कौर को फ़ोन कर मामले की जानकारी दी.

युवती ने बताया- जमुई में उसका यौन शोषण किया जा रहा है. साथ ही मुन्ना शुक्ला उसे बेचना चाहता है. इसके बाद सिमरन थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया. डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर फैज अकरम ने बताया- युवती को जमुई से बरामद किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जमशेदपुर पुलिस की एक टीम जमुई रवाना हुई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

होली को लेकर शांति समिति की बैठक, निर्बाध बिजली व पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश

Next Post

चोरों ने चुरा लिए लाखों का समान, परिवार घर पर ताला लगाकर गया था पश्चिम बंगाल शादी में

Next Post
चोरों ने  चुरा लिए लाखों का समान, परिवार घर पर ताला लगाकर गया था पश्चिम बंगाल शादी में

चोरों ने चुरा लिए लाखों का समान, परिवार घर पर ताला लगाकर गया था पश्चिम बंगाल शादी में

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d