रांची:- रांची के बड़ा तालाब के पास एक युवती का मोबाइल छीन कर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. बताया गया है कि युवती ने मोबाइल छिनतई होने के बाद शोकर मचाना शुरू कर दिया गया, जिसके बाद हल्ला सुनकर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया. लोगों ने पहले उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया. कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी हिंदपीढ़ी का रहने वाला है.

