लखीसराय: लखीसराय सदर अस्पताल में 9 जून को सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अशोक कुमार को जूता मारने एवं बदसलूकी करने के मामले में आरोपी डॉक्टर अमरेश कुमार ने खुद को न्यायालय के सामने आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पण करने के पश्चात तुरंत ही उन्हें जमानत पर रिहा किया गया.
आपको बताते चलें कि बीते 9 जून को सदर अस्पताल में उपस्थित दर्ज कराने को लेकर मारपीट हुआ था. उसके पश्चात 11 जून को सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अशोक कुमार के द्वारा कमरिया थाने में डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. जिसमें डॉक्टर अमरेश कुमार को मुख्य आरोपी के रूप में नामजद किया गया था.

