BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आचार्य बालकृष्ण की ‘कोरोनिल’ पर सफाई, ‘हमने नहीं बनाई कोरोना की दवाई’

by bnnbharat.com
June 30, 2020
in Uncategorized
आचार्य बालकृष्ण की ‘कोरोनिल’ पर सफाई, ‘हमने नहीं बनाई कोरोना की दवाई’

आचार्य बालकृष्ण की 'कोरोनिल' पर सफाई, 'हमने नहीं बनाई कोरोना की दवाई'

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: पतंजलि आयुर्वेद के कोरोना दवा बनाने के दावे के बाद बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ गई है. इसके बाद कंपनी ने कोरोना दवा बनाने के अपने बयान से यू टर्न ले लिया है. अब आचार्य बाल कृष्ण ने भी इसे लेकर सफाई दी है. उन्होंने कहा है कि पतंजलि द्वारा कोरोना की दवा बनाई ही नहीं गई. बालकृष्ण ने आगे कहा न ही हमारी ओर से यह कहा गया कि हमने कोरोना की दवा बनाई है. हमने इम्यून बूस्टर तैयार किया है. एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि हमारी ओर से कहा गया था कि हमने जो दवाएं कोरोना मरीजों को दी हैं उन्हें इससे फायदा हुआ है.

बाबा रामदेव ने दवा बनाने का किया था दावा

बाबा रामदेव ने एक हफ्ते पहले 23 जून को प्रेस कांफ्रेंस लेकर कोरोना किट को लांच किया था. इसमें कोरोनिल दवा भी थी. बाबा रामदेव ने कहा था कि पतंजलि ने कोरोना दवा बनाई है. इसके नतीजे सौ फीसदी हैं. हालांकि आयुष मंत्रालय द्वारा इस बयान से पल्ला झाड़ लेने और पतंजलि को इस दवा का प्रचार-प्रसार करने पर रोक लगाने के बाद बाबा रामदेव की मुश्किल बढ़ गई थी.

इसके बाद बाबा रामदेव पर FIR दर्ज होने का सिलसिला शुरू हो गया था, वहीं कई राज्यों ने उनकी इस दवा को राज्यों में बेचने की अनुमति न देने का कहा था.

ऐसे बनाई थी दवा

दवा को लांच करने के दौरान बाबा रामदेव ने बताया था कि कोरोना की इस आयुर्वेदिक दवा को बनाने में सिर्फ देसी सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया है. इसे मुलैठी- काढ़ा के अलावा अश्वगंधा, गिलोय, तुलसी, श्वासरि से तैयार किया गया. तब दावा किया गया था कि कोरोना मरीजों को ठीक करने के लिए कोरोना किट में दी गईं तीन दवाएं दी जा रही हैं इसमें श्वासारी, दिव्य कोरोनिल टेबलेट और अणु तेल का एक साथ प्रयोग करने के लिए कहा गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पंखे से झूलकर नर्स ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

मेकअप टूल्स की गंदगी से हो सकता है आपको स्किन इंफेक्शन, ऐसे करें सफाई

Next Post
मेकअप टूल्स की गंदगी से हो सकता है आपको स्किन इंफेक्शन, ऐसे करें सफाई

मेकअप टूल्स की गंदगी से हो सकता है आपको स्किन इंफेक्शन, ऐसे करें सफाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d