BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपलब्धि : झारखंड के 6 खिलाड़ियों का खेलो इंडिया साइकिलिंग अकादमी के लिए चयन

by bnnbharat.com
July 18, 2020
in Uncategorized
उपलब्धि : झारखंड के 6 खिलाड़ियों का खेलो इंडिया साइकिलिंग अकादमी के लिए चयन

उपलब्धि : झारखंड के 6 खिलाड़ियों का खेलो इंडिया साइकिलिंग अकादमी के लिए चयन

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड के 6 खिलाड़ियों जिनमें 4 लड़कियां तथा 2 लड़कें शामिल हैं, का चयन साई द्वारा संचालित खेलो इंडिया साइकिलिंग अकादमी के लिए हुआ है. बात दें कि प्रारम्भिक चयन परीक्षण का आयोजन 15 से 17 अक्टूबर 2019 तक साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा साई के संयुक्त तत्वाधान में झारखंड साइकिलिंग एसोशिएसन के सहयोग से रांची के खेलगांव में किया गया था. जिसमें पांच राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा ओड़ीसा के खिलाड़ियों ने भाग लिया था.
रांची ट्रायल के परिणाम के आधार पर चयनित झारखंड के 26 खिलाड़ी, फरवरी माह 2020 में अंतिम चयन तथा उम्र एवं अन्य चिकिसीय जांच के लिए दिल्ली भेजे गए थे. परीक्षण के पश्चात चयनित खिलाडियों में तारा मिंज, पुष्पा कुमारी, सरिता कुमारी और संतोषी उरांव का चयन हुआ व लड़कों में अमीर रेयाज़ और दीपराज उरांव चयनित हुए.

झारखंड साइकलिंग एसोसिएशन इस रिजल्ट से काफी उत्साहित है और आने वाले सालों में जो भी रांची में ट्रायल होंगे, उसमे और ज्यादा से ज्यादा प्रतिभावान साइकिलिस्ट खिलाड़ियों को साईं एकेडमी के चयन के लिए प्रोत्साहित करेंगी.
खेलो इंडिया स्कीम के तहत रांची में भी साइकिलइंग एकेडमी प्रस्तावित है और झारखंड साइकलिंग एसोसिएशन साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर प्रयासरत है कि रांची की एकेडमी भी जल्द से जल्द शुरू हो.

चयनित खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य हेतु झारखंड साइक्लिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, महासचिव शैलेंद्र कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, विनय विभाकर, एसके पांडेय, अम्लान कुसुम सिन्हा, मुकुल टोप्पो, रितेश झा, श्रीकांत कुमार, दीपक हेंब्रम अरविंद दुबे सहित अन्य पदाधिकारियों ने चयन के लिए बधाई तथा शुभकामना दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उपायुक्त रांची ने किया शहर के विभिन्न कंटेनमेंट ज़ोन का दौरा, अनुमण्डल पदाधिकारी ने दी तैयारियों की जानकारी

Next Post

दिल्ली एवं झारखंड सहित पूरे देश में 130 स्थानों में मनेगा वन महोत्सव

Next Post
दिल्ली एवं झारखंड सहित पूरे देश में 130 स्थानों में मनेगा वन महोत्सव

दिल्ली एवं झारखंड सहित पूरे देश में 130 स्थानों में मनेगा वन महोत्सव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d