BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केंद्र सरकार की उपलब्धियों और राज्य; सरकार की विफलता को जन जन तक पहुंचाए प्रवक्तागणः जफर इस्लाम

by bnnbharat.com
January 15, 2021
in समाचार
केंद्र सरकार की उपलब्धियों और राज्य; सरकार की विफलता को जन जन तक पहुंचाए प्रवक्तागणः जफर इस्लाम
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह सांसद सैयद जफर इस्लाम ने तीन दिवसीय झारखंड प्रवास के  क्रम में मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी और प्रवक्ता गण के साथ बैठक की. बैठक में केंद्र सरकार की सफलता और राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर करने को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा हुई. इस क्रम में जफर इस्लाम ने कहा कि हेमंत सरकार पिछले 1 वर्ष के कार्यकाल में एक भी ऐसा कार्य नहीं किया जिससे राज्य का भला हो. विकास से संबंधित एक भी कदम इस सरकार ने नहीं बढ़ाया है. सरकार ने एक साल में विफलताओं की इतिहास गढ़ने का कार्य किया है. झूठे वादे, झूठे सपने दिखला कर राज्य की जनता का विश्वास छलने का काम किया है. सरकार ने चुनाव पूर्व आम जनता को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखला कर ठगने का काम किया है. कांग्रेस झामुमो और राजद की महाठगबंधन सरकार की कलाई खोलना मीडिया प्रभारी और प्रवक्ताओं का प्रमुख कार्य है. इसे जन-जन तक पहुंचाना है.

   साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कोरोना जैसे काल से निपटते हुए रोज नए कृतिमान गढ़ रही है. प्रत्येक दिन विकास के नए पैमाने लिखे जा रहे हैं. यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर अपनी नई पहचान गढ़ी है. केंद्र सरकार के उपलब्धियों को भी जन जन तक पहुंचाना है. वहीं बैठक में उपस्थित संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी के नीतियों, कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार में मीडिया सेल की भूमिका महत्वपूर्ण है. वहीं प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि आज मीडिया सेल व पार्टी के प्रवक्ताओं की भूमिका बढ़ी है.

प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने मीडिया प्रवक्ताओं से संगठनिक वृत लिया एवम आवश्यक निर्देश दिए.इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कियाजबकि संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने किया. . जबकि बैठक में उपस्थित मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी और प्रवक्तागण ने राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम जी को बुके व पट्टा देकर स्वागत किया. बैठक में प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव, कुणाल सारंगी, प्रेम मित्तल, अविनेश कुमार, सरोज सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाइक और रंजीत चांद्रवंशी शामिल रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जिलों में बेकार पड़े हैं डीएमएफटी के अरबों रुपये :लंबोदर महतो

Next Post

कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर रांची में तैयारियां पूरी

Next Post
कोविड-19 वैक्सीनेशन से संबंधित तैयारी को लेकर बैठक

कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर रांची में तैयारियां पूरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d