BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार में एसिड अटैक: सगे भाई ने फेंका तेजाब, 12 झुलसे

by bnnbharat.com
May 8, 2020
in Uncategorized
बिहार में एसिड अटैक: सगे भाई ने फेंका तेजाब, 12 झुलसे

बिहार में एसिड अटैक: सगे भाई ने फेंका तेजाब, 12 झुलसे

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: बिहार में कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन में भी झगड़ा-फ़साद कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ज़मीन विवाद को लेकर बिहार के समस्तीपुर में ऐसी लड़ाई हुई कि अब कई लोग बुरी तरह जख़्मी हैं. समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में शुक्रवार की सुबह तेजाब से हमले में छह महिलाएं सहित एक दर्जन लोग जख्मी हो गए.

उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पर दलसिंहसराय थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र दल बल के साथ अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं. बताया जा रहा है कि ज़मीन विवाद को लेकर ये झगड़ा हुआ. घर बनाने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद शुरू हुआ और यह विवाद इतना बढ़ गया कि लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए. देखते ही देखते एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर एसिड से हमला कर दिया गया.

चार की हालत गंभीर

केवटा गांव में हुए इस तेजाबी हमले में दर्जन भर से ज़्यादा लोग झुलस गए हैं. आनन-फानन में सभी को दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां चार की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, विष्णुदेव राय और जीवछ राय के बीच ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा था.

शुक्रवार को जीवछ राय के पुत्र अरुण राय ने घर बनाने का काम शुरू किया. इसी का विरोध करते हुए विशुनदेव राय की ओर से फेंकी गई तेजाब से जीवछ राय (55) और उनकी पत्नी अनूठा देवी (50) समेत पुत्र अरुण राय (33) और उनकी पत्नी गनिता देवी (30) के अलावा कई लोग बुरी तरह जख़्मी हो गए. बताया जा रहा है कि विवाद में बचाव को गई ग्रामीण महिला रामदुलारी देवी (40 ) भी इस हमले में जख्मी हो गईं. दूसरे पक्ष से विशुनदेव राय, उनकी पुत्री प्रियंका कुमारी और पत्नी जख्मी हैं.

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है

इस मामले में पीड़ित पक्ष का बताना है कि वर्ष 2007 में विवादित ज़मीन का बंटवारा हो गया था लेकिन आरोपी पक्ष द्वारा उस बंटवारा को नहीं माना गया जिसके बाद फिर पंचायत स्तर पर फैसला हुआ बावजूद विशन देव राय द्वारा उस फैसले को नहीं माना गया और विवाद इसको लेकर चल रहा था. शुक्रवार को फिर उसी जमीन पर घर बनाने को लेकर विवाद हुआ जहां पीड़ित पक्ष ने आरोपी पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले से ही मौके पर एसिड रखा गया था जैसे ही लोग वहां पहुंचे उन पर एसिड से हमला कर दिया गया.

मामले की जांच में जुटे डीएसपी

दलसिंहसराय केवटा में हुए एसिड अटैक की घटना पर डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल चार लोगों गिरफ़्तार किया गया और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस फिलहाल मामले की पड़ताल में जुटी है. वहीं दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुशील मोदी ने कहा, उद्योग, व्यापार जगत को जीएसटी में दी गई बड़ी राहत

Next Post

भालू का शिकार करना पड़ा महंगा, 10 शिकारी गिरफ्तार

Next Post
भालू का शिकार करना पड़ा महंगा, 10 शिकारी गिरफ्तार

भालू का शिकार करना पड़ा महंगा, 10 शिकारी गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d