BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सैर पर निकली 2 महिलाओं पर एसिड अटैक, पति ने ही दिया घटना को अंजाम

by bnnbharat.com
February 29, 2020
in समाचार
सैर पर निकली 2 महिलाओं पर एसिड अटैक, पति ने ही दिया घटना को अंजाम
Share on FacebookShare on Twitter

अंबाला/बराड़ा: एसिड अटैक बेशक कोई नई बात नहीं है पर यह न सिर्फ शरीर को जलाती है बल्कि ज़िंदगी जहन्नुम बना देती है एक बार फिर इस तरह की घटना हरियाणा से सामने आई है. सुबह सैर के लिए निकली भाभी और ननद पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया. वारदात को बराड़ा निवासी सोनिया के पति सोहन लाल ने ही अंजाम तक पहुंचाया. इसमें करनाल निवासी अपने साथी मुकेश का सहयोग लिया.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नही की जा रही. दोनों पीड़ित महिलाएं महरिशी मारकंडेश्वर अस्पताल मुलाना में भर्ती हैं. पीड़ित सोनिया करीब 40 फीसदी झुलस चुकी है जबकि उसकी ननद यानी आरोपी की बहन बिंद्र 18 फीसदी झुलसी हुई है.

जानकारी के अनुसार, बराड़ा कस्बे के गांव अलावलपुर में रहने वाली 28 वर्षीय सोनिया अपनी ननद बिंदर जो 23 साल की है, के साथ शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे शहर के लिए निकली थी इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश आए. उनके हाथ में दूधवाली डोलु थी. मोटरसाइकिल चला रहे युवक के पीछे बैठे दूसरे युवक ने डोली को खोला और तेजाब महिलाओं पर उड़ेल दिया.

घरेलू कलह बताया जा रहा वारदात की वजह

सूत्रों की मानें तो घरेलू कलह को इस वारदात की प्रमुख वजह बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार सोनिया और उसके पति सोहनलाल के बीच अनबन चल रही थी इसी कारण सोहनलाल ने अपने साथी जो कि करनाल का रहने वाला है कि साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम तक पहुंचाया.

एक महिला करीब 40 फीसदी झुलसी है जबकि दूसरे के शरीर पर 18 फीसदी तेजाब गिरा है दोनों को एमएमयू मुलाना में भर्ती करवाया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रयागराज पहुंचे पीएम मोदी, दिव्यांगों को बांटे उपकरण

Next Post

सरकार राजनीतिक और सामाजिक एजेंडे पर दे रही है ज्यादा ध्यान, आर्थिक सुस्ती की है वजह: राजन

Next Post
सरकार राजनीतिक और सामाजिक एजेंडे पर दे रही है ज्यादा ध्यान, आर्थिक सुस्ती की है वजह: राजन

सरकार राजनीतिक और सामाजिक एजेंडे पर दे रही है ज्यादा ध्यान, आर्थिक सुस्ती की है वजह: राजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d