BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ACP अनिल कोहली की कोरोना से हुई मौत, पत्नी और ड्राइवर भी पॉजिटिव

by bnnbharat.com
April 18, 2020
in समाचार
ACP अनिल कोहली की कोरोना से हुई मौत, पत्नी और ड्राइवर भी पॉजिटिव

ACP अनिल कोहली की कोरोना से हुई मौत, पत्नी और ड्राइवर भी पॉजिटिव

Share on FacebookShare on Twitter

पंजाब: कोरोना संक्रमण से पंजाब में 16वीं मौत हो गई है. पिछले छह दिन से एसपीएस अस्पताल में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित एसीपी नॉर्थ अनिल कोहली की शनिवार बाद दोपहर मौत हो गई. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. सोमवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. बता दें कि एसीपी के बाद उनकी पत्नी और ड्राइवर को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.

प्लाज्मा थेरेपी करने से पहले ही निधन

शुक्रवार को ही पंजाब सरकार ने फैसला लिया था कि एसीपी को प्लाज्मा थेरेपी दी जाए. बताया जा रहा है कि इसके लिए डोनर भी मिल गया था. उनके परिवार ने भी सहमति दे दी थी, लेकिन थेरेपी शुरू करने से पहले ही उनका निधन हो गया है. लुधियाना में यह चौथी मौत है. इससे पहले शुक्रवार को कोरोना संक्रमित कानूनगो, अमरपुरा और शिमलापुरी निवासी दो महिलाएं दम तोड़ चुकी हैं.

एसपीएस लुधियाना अस्पताल में कराया गया था भर्ती

बता दें कि सलेम टाबरी स्थित होलसेल सब्जी मार्केट में अव्यवस्था को देखते एसीपी नॉर्थ को वहां पर तैनात किया गया था. इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई और वह छुट्टी पर चले गए थे. उनकी हालत में सुधार न होता देखकर परिजनों ने उन्हें एसपीएस लुधियाना अस्पताल में भर्ती कराया था.

पत्नी और ड्राइवर भी पॉजिटिव

13 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट संक्रमित आई थी. इसके बाद उनके संपर्क में आने वाले 15 लोगों को क्वारंटीन कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे. इसमें एसीपी की पत्नी, जिला मंडी बोर्ड अफसर, थाना बस्ती जोधेवाल प्रभारी, थाना प्रभारी का ड्राइवर और एसीपी की सुरक्षा में तैनात एक कांस्टेबल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी दुख जताया

बता दें पुलिस अधिकारी की मौत पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी दुख जताया है. उन्होंने कहा है कि शुक्रवार को हमने एक अधिकारी गरमैल सिंह को खोया है और शनिवार को भाई अनिह कोहरी को, मुझे यह बताते हुए दुख हो रहा है. इस दुख की घड़ी में मैं और पूरा पंजाब उनके साथ है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है: मिथिलेश कुमार ठाकुर

Next Post

खाद्यान्न वितरण में अनियमितता को लेकर 2 PDS डीलरों की अनुज्ञप्ति को किया गया रद्द 

Next Post
खाद्यान्न वितरण में अनियमितता को लेकर 2 PDS डीलरों की अनुज्ञप्ति को किया गया रद्द 

खाद्यान्न वितरण में अनियमितता को लेकर 2 PDS डीलरों की अनुज्ञप्ति को किया गया रद्द 

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d