BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हैवानियत की सारी हदें पार, दुष्कर्म के बाद जीभ काटी, गर्दन तोड़ी

by bnnbharat.com
September 29, 2020
in समाचार
हैवानियत की सारी हदें पार, दुष्कर्म के बाद जीभ काटी, गर्दन तोड़ी
Share on FacebookShare on Twitter

UP: हैवानों की दरिंदगी का शिकार हुई 22 वर्षीय युवती ने 15 दिनों तक जिंदगी और मौत से जंग लड़ी, लेकिन आखिरकार दिल्ली में दम तोड़ दिया. यह घटना उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से है. अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवती को हालत गंभीर होने के बाद सोमवार को ही दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था.

युवती की मौत की खबर से पूरे हाथरस जिले में मातम की लहर दौड़ पड़ी है. पुलिस प्रशासन, अस्पताल और डॉक्टरों की टीम और परिवार के हर संभव सहयोग के बाद भी युवती उन जख्मों से नहीं जीत पाई, जो क्रूरता के साथ चार दरिंदों ने मिलकर उसे दिए थे. बीते 14 सितंबर को न केवल चार दरिंदों ने मिलकर चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था, बल्कि उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थी.

चारों ने मिलकर काटी युवती की जीभ

चारों आरोपियों ने युवती के साथ जो किया उसके बारे में जब-जब चर्चा होती है, लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. पहले तो चारों ने पीड़िता के हाथ-पैर बांधकर जबरन उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, उसके बाद जब युवती ने उनका विरोध किया तो उन्होंने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की.

इस दौरान आरोपियों ने युवती के साथ ऐसी क्रूरता की थी कि उसकी जीभ कट गई. हालत यह थी कि 19 सितंबर को विवेचक जब उसके बयान दर्ज करने पहुंचे तो वह इस कदर दहशत और बेहोशी की हालत में थी कि अपने साथ हुई घटना की दास्तां तक बयां नहीं कर सकी.
22 सितंबर को विवेचक ने दोबारा जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचकर बयान दर्ज किए. तब वह अपने साथ हुई दरिंदगी को बमुश्किल बयां कर सकी. इस तथ्य को खुद विवेचक/सीओ ने अपने उच्चाधिकारियों को भेजी दो पेज की रिपोर्ट में उजागर किया है.

आरोपियों ने तोड़ दी थी युवती की गर्दन

मेडिकल रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि 14 सितंबर की घटना के बाद जब युवती को जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया था, तब उसकी जीभ तो कटी ही थी साथ में गर्दन भी टूटी हुई थी. युवती इशारों-इशारों में ही खुद पर हुए हमले और दरिंदगी की बातें ही बता सकी. इसी आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

पीड़िता ने चारों आरोपियों की पहचान संदीप, रामू, लवकुश और रवि के रूप में की थी. पुलिस अधीक्षक ने बताया था कि संदीप को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था. बाद में रामू और लवकुश को भी गिरफ्तार किया गया और शनिवार को चौथे आरोपी रवि को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की केबुल कंपनी केईआई में तालाबंदी

Next Post

दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव 3 नवंबर को

Next Post
दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव 3 नवंबर को

दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव 3 नवंबर को

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d