BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपराधियों पर नकेल कसिए किसानों पर नहीं: सुरजेवाला

by bnnbharat.com
February 13, 2021
in समाचार
केंद्र का ‘आत्मनिर्भर पैकेज’ असल मायने में ‘ब्याज कमाओ पैकेज’: रणदीप सुरजेवाला
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार की शाम एक निजी कॉलेज के पास एक कुश्ती अखाड़े में हुई गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं इस घटना में दो अन्य लोग घायल हो गए. घायलों में से दो की हालत नाजुक है. इस घटना को लेकर कांग्रेस (Congress) ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि खट्टर सरकार की कानून व्यवस्था का दिवाला निकला है.

कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा, ‘खट्टर सरकार की कानून व्यवस्था का दिवाला निकला. रोहतक में पांच राष्ट्रीय पहलवानों की निर्मम हत्या से हरियाणा दहल गया. दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि एवं परिजनों के लिए संवेदनाएं. अपराधियों पर नकेल कसिए, आंदोलनरत किसान भाईयों पर नहीं.’

गौरतलब है कि हरियाणा के रोहतक के पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने पहले कहा था कि घटना में तीन लोगों की मौत हो हुई है और कुछ लोगों का उपचार चल रहा है. हालांकि, बाद में रोहतक के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हुई है.

शर्मा ने कहा, ‘घटना के बारे में जानकारी जुटाने के लिए हमने दलों का गठन किया है.’ रोहतक रेंज के आईजी संदीप खिरवार ने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञ और पुलिस के जांचकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.

इस संबंध में एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में एक कुश्ती कोच भी शामिल है. उन्होंने बताया कि घायलों में तीन वर्षीय एक बच्चा भी शामिल है. अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच के मुताबिक कुश्ती के एक कोच ने कथित तौर पर गोलीबारी शुरू की लेकिन सटीक विवरण का पता लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अखाड़े में कुश्ती सिखाने वाले कुछ लोगों (कोच) के बीच दुश्मनी इस घटना का कारण हो सकती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

INDvsENG 2nd Test Day 1: रोहित और पुजारा ने भारत को संभाला, स्‍कोर 29/1

Next Post

ट्यूशन जाती छात्राओं से छेड़खानी और मारपीट मामले में कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

Next Post
ट्यूशन जाती छात्राओं से छेड़खानी और मारपीट मामले में कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

ट्यूशन जाती छात्राओं से छेड़खानी और मारपीट मामले में कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d