BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कार्रवाई: बिजली बिल नहीं देने पर 9 दिनों में काटी गई 5 हजार लोगों की बिजली

by bnnbharat.com
January 20, 2021
in Uncategorized
कार्रवाई: बिजली बिल नहीं देने पर 9 दिनों में काटी गई 5 हजार लोगों की बिजली
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: लंबे समय से बिजली बिल बकाया रखने वालों के लिये ये महीना काफी भारी रहा. रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र की ओर से घर-घर जाकर कनेक्शन चेक करने के लिये गैंग बनायी गयी. जिन्होंने जनवरी के शुरूआती दिनों से कार्रवाई शुरू की. रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र से प्राप्त आंकड़ों की मानें तो अब तक लगभग पांच हजार उपभोक्ताओं की बिजली कट गयी है. ये

बकायेदार महीनों से बिजली बिल भुगतान नहीं कर रहे थे. ऐसे में रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र की ओर से इस पर कार्रवाई की गई. आंकड़ों की मानें तो 11 जनवरी को 714, 12 जनवरी को 661, 13 जनवरी को 729, 15 जनवरी को 695, 16 जनवरी को 714, 18 जनवरी को 735 और 19 जनवरी को उपभोक्ताओं की बिजली काटी गयी. 14 और 17 जनवरी को छुट्टी थी. कुल देखा जाये ता 4942 उपभोक्ताओं की बिजली कटी.

करोड़ों में है बकाया-

बिजली उपभोक्ताओं का कुल बकाया करोड़ों में है. पांच जिलों के लिये 150 टीम रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के महाप्रबंधक पीके श्रीवास्तव की माने तो इसके लिए 150 डिस्कनेकशन गैंग बनाये है. ये गैंग तीन चार लोगों का समूह है. जिसमें अलग-अलग इलाके के जूनियर इंजीनियर, लाइनमैन आदि शामिल हैं. रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र में रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा शामिल है. इन पांच जिलों में दस डिवीजन शामिल है. जहां ये कार्रवाई हो रह है. आने वाले कुछ दिनों तक यह कार्रवाई लगातार होगी.

बिलिंग व्यवस्था करना है दुरूस्त-

बिलिंग व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए लगातार जेबीवीएनएल मुख्यालय से आदेश आ रहा है. जिसके बाद आपूर्ति क्षेत्र पर अपने स्तर से ये प्रयास किया गया है. इंजीनियर खुद फील्ड विजिट कर कार्रवाई कर रहे हैं. मुख्यालय के आदेश पर अलग अलग कार्रवाई करने के बाद दिंसबर में 90 करोड़ बिलिंग वसूली हुई. जनवरी के लिए भी यही लक्ष्य है. इसके पहले रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र की ओर से दस हजार से अधिक बकायेदारों की सूची अखबारों में प्रकाशित की गयी. वहीं गांव और शहरी इलाकों में प्रचार अभियान भी चलाया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तीन बच्चियों के बलात्कारी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Next Post

जलसहिया संघ ने विधायक आवास पर किया भूख हड़ताल

Next Post
जलसहिया संघ ने विधायक आवास पर किया भूख हड़ताल

जलसहिया संघ ने विधायक आवास पर किया भूख हड़ताल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d